{"_id":"5b7b34d042c792465165430b","slug":"171534801104-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकीराम कालेज :::शिविर में 57 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकीराम कालेज :::शिविर में 57 ने किया रक्तदान
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : वीएस 3
200 में से 40 प्रतिशत युवा एनिमिक, 4 से 10 ग्राम एचबी वालों दी जाएगी दवा
-नेकीराम कॉलेज में लगाए गए रक्तदान शिविर में की गई युवाओं की जांच
-शिविर में 57 युवाओं ने किया रक्तदान, 90 को घोषित किया अयोग्य
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दूध दही खाने वाले हरियाणा के हट्टे कट्टे युवाओं में खून की कमी हो रही है। सोमवार को नेकीराम कॉलेज के 200 युवाओं का एचबी जांचने पर 40 प्रतिशत में खून की कमी सामने आई है। कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर के दौरान हुई जांच में चार ग्राम तक एचबी पाया गया है। यह चिंता का विषय है। शिविर में 57 युवाआें ने रक्तदान किया।
कॉलेज परिसर में सोमवार को लगाए गए दो दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन युवाओं ने बढ़ चढ़कर शिविर में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान से पहले हुई जांच में 90 युवाओं को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसकी वजह उनमें खून की कमी बताई गई। इन 90 युवाओं में से करीब 70 युवतियां हैं। इनमें 10 ग्राम से चार ग्राम तक एचबी पाया गया। यही नहीं शिविर में कुल 200 युवाओं का एचबी जांचा गया। इसमें से 40 प्रतिशत एनिमिक पाए गए। रक्तदाता युवाओं में से एक में ही सबसे अधिक 17 ग्राम एचबी पाया गया। लड़कियाें के साथ लड़के भी अनिमिक पाए गए हैं।
अनिमिक युवाओं को मुफ्त दी जाएगी दवा
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में एनिमिक पाए गए युवाओं को यूथ रेडक्रॉस की ओर से नि:शुल्क परामर्श व दवा मुहैया कराई जाएगी। इसका मकसद युवाओं को स्वस्थ बनाना है। उन्हें दवा के फायदे भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
एनिमिक युवाओं को हेल्दी बनाएगा डाइट चार्ट
कॉलेज की यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान हुई जांच में कुछ युवा एनिमिक पाए गए हैं। इन्हें हेल्दी बनाया जाएगा। इसके लिए एक डाइट चार्ट तैयार किया गया है। यह डाइट चार्ट एनिमिक लड़के-लड़कियों को दिया जाएगा। उन्हें इसके हिसाब से ही खाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में यह समस्या अधिक है। इसकी वजह इनका आयरन का सेवन नहीं करना है। आयरन की कमी की वजह से यह स्थिति बनती है।