फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू एनसीसी

एमडीयू एनसीसी

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू एनसीसी
फोटो : वीएस 2
विज्ञापन


राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा राष्ट्रीय कैडेट कोर-कुलपति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विद्यार्थी एनसीसी से जुड़कर न केवल अपने व्यक्तित्व का सर्वांगिण विकास कर सकते है, बल्कि बेहतर कॅरियर का रास्ता प्रशस्त कर सकते हैं। यह कहना है एमडीयू कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया का। वे मंगलवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर के अतिरिक्त महानिदेशक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय मेजर जनरल आरएस मान, वीएसएम के स्वागत के बाद बोल रहे थे।

मेजर जनरल मान एवं एनसीसी मुख्यालय रोहतक के सीओ ब्रिगेडियर बीएस दलाल ने एमडीयू में एनसीसी को बढ़ावा देने को लेकर कुलपति से विचार-विमर्श किया। अतिरिक्त महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल आरएस मान ने कहा कि भविष्य में एनसीसी निदेशालय विश्वविद्यालय के साथ युवाओं के लिए विशेष थीम आधारित गतिविधि करेगा। इस पर विचार किया जा रहा है। एनसीसी मुख्यालय रोहतक नवंबर में एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों के लिए विशेष आयोजन भी करेगा। उन्होंने स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर स्थित यूथ सेंटर पर स्किल डेवलपमेंट का दौरा कर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने अपनी प्रेसेंटेशन दी। विशाल एवं लक्ष्य ने कार्यक्रम संचालित किया। मेजर जनरल आरएस मान ने विद्यार्थियों को सशस्त्र सेना समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed