{"_id":"5af361d54f1c1bed778b7876","slug":"171525899733-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा एन्हांसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा एन्हांसमेंट
Updated Thu, 10 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एन्हांसमेंट:
हुडा ने वन टाइन सेटलमेंट स्कीम के लिए सेक्टर वासियों को बुलाया
पूरी रकम के बजाए बाकी रकम पर ही छूट देने पर सेक्टरवासी बिफरे
- सरकार की घोषणा के बाद हुडा ने स्कीम के प्रचार-प्रसार के लिए कवायद शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एन्हांसमेंट की रकम चुकाने के लिए सरकार की ओर से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का ऑफर सेक्टर वासियों को देने की घोषणा की गई। जिस पर हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बुधवार को कवायद शुरू कर दी। इसी के बारे में सेक्टर वासियों को बताने के लिए हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से बुधवार को बुलाया गया, लेकिन एन्हांसमेंट की कुल रकम पर छूट की बजाए वर्तमान में चल रहे बकाया पर ही छूट लागू होने की बात सुनकर सेक्टर वासी बिफर गए। सेक्टर वासियों की मांग थी कि उनके मकान लगे एन्हांसमेंट की पूरी रकम पर स्कीम लागू की जाए जबकि हुडा एन्हांसमेंट की सिर्फ उसी रकम पर स्कीम की सुविधा दे रहा था, जो कि सेक्टर वासियों पर वर्तमान में बकाया है।
सेक्टर वासियों में ज्यादातर ऐसे आवंटी थे, जो एन्हांसमेंट की कुल रकम के कुछ हिस्से का भुगतान कर चुके थे। उनका कहना था कि जिसने कुछ भी एन्हांसमेंट नहीं चुकाया, उसे तो पूरी रकम में छूट दी जा रही है, लेकिन जो निवासी इमानदारी से इन्हांसमेंट की कुछ रकम चुका चुके हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा है। इस दौरान हुडा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और सेक्टर वासियों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई। हालांकि हुडा अधिकारियों ने सेक्टर वासियों से कहा कि हर आरडब्ल्युए के तीन-तीन सदस्य आकर अपनी बात को रख सकते हैं, लेकिन सेक्टर वासी राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि बातचीत के साथ ही सभी आएंगे। इस दौरान सेक्टर वासियों में ही दो फाड़ सामने आ गई। इस मौके पर कुछ सेक्टर वासी हुडा की शर्तोँ पर राजी थी, जबकि कुछ विरोध दर्ज करा रहे थे।
इंसेट: सेक्टर वासियों ने कहा कि नहीं लिखकर देंगे
सेक्टरवासी धर्मवीर राठी ने बताया कि स्कीम के तहत एक शर्त यह भी है कि इस स्कीम का पात्रता तभी होगी कि जब आवंटी अंडरटेकिंग देगा कि एन्हांसमेंट को लेकर किया गया मुकदमा वापस लेंगे, इसके साथ ही यह भी लिखकर देना होगा कि भविष्य में इस संदर्भ में कोर्ट नहीं जाएंगे। यह सेक्टरवासी लिखकर नहीं देेंगे।
विज्ञापन
- 15 मई से दो महीने के लिए शुरू हो रही है स्कीम
- प्रेसवार्ता कर वन टाइन सेटलमेंट स्कीम के बारे में अधिकारियों ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
एन्हांसमेंट की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के बारे में बताने के लिए हुडा की ओर से बुधवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। हुडा एस्टेट ऑफिसर गायत्री अहलावत ने बताया कि स्कीम के तहत कुल रकम का 60 फीसदी आवंटी को देना है, जबकि 40 फीसदी रकम का वाहन सरकार की ओर से किया गया। इस स्कीम को 15 मई से लागू कर दिया जाएगा। यह स्कीम 15 मई से सिर्फ दो महीने के लिए ही होगी। इसके तहत आवंटियों को नए डिमांड नोटिस भेजे जाएंगे, जिसके मिलने के 30 दिन के अंदर ही लोगों को रकम जमा करानी होगी। इस स्कीम का लाभ भी तभी मिलेगा, जबकि इस स्कीम के समाप्त होने के पहले विभाग के एकाउंट में एन्हांसमेंट की रकम पहुंच जाएगी।