{"_id":"5aecc6c34f1c1b87028b81cc","slug":"171525466819-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 15 दिन तक एक वक्त ही मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 15 दिन तक एक वक्त ही मिलेगा पानी
Updated Sat, 05 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 15 दिन तक एक वक्त ही मिलेगा पानी
रोहतक। जलघर एक के उपभोक्ताओं को शनिवार से महज एक वक्त ही पानी मिलेगा। ऐसे में अगले 15 दिन तक लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। करीब आधा शहर इससे प्रभावित रहेगा। फिलहाल इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। शहर को पांच जोन में बांटे जाने के बाद से हर 15 दिन में नहर में पानी छोड़ा जाता है, जिससे जलघरों को भरा जाता है, लेकिन जल घरों की क्षमता महज एक हफ्ते का पानी ही स्टोर करने की है। शहर को पांच जोन में बांटने से पहले जलघरों की संख्या बढ़ाने या पानी स्टोर करने का वैकल्पिक उपाय भी नहीं खोजा गया। नतीजा एक सप्ताह का पानी ही अब लोगों को 15 दिन तक चलाना पड़ेगा। उधर, पब्लिक हेल्थ विभाग का कहना है कि समस्या के स्थायी हल के लिए हुड्डा के जलघरों को शहर से जोड़ा जाएगा, जिससे यह समस्या दूर होगी और लोगों को दोनों वक्त पानी मिल पाएगा।