{"_id":"5ada4fb84f1c1b6d098b580f","slug":"171524256696-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में आग से ढाई एकड़ की गेहूं की पुलियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में आग से ढाई एकड़ की गेहूं की पुलियां जलकर राख
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में आग से ढाई एकड़ की गेहूं की पुलियां जलकर राख
सतनाली मंडी। शुक्रवार दोपहर सतनाली में गांव सुरेहती मोडियाना से लगते एक खेत में आग लगने से लगभग ढ़ाई एकड़ की गेहूं की पुलियां जलकर राख हो गई। आसपास के खेतों में फसल कटाई में जुटे किसानों ने रेत पानी व ट्रैक्टरों की मदद से आग पर कुछ हद तक काबू पाया और घटना की सूचना सतनाली पुलिस व महेंद्रगढ़ दमकल को दी। सूचना के आधा घंटा बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ढाई एकड़ की गेहूं की पुलियां जलकर राख हो चुकी थी।
पीड़ित किसान सुरेश पुत्र गोकुल सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में गेहुं की पुलियां एकत्रित करने में जुटा था कि करीब साढ़े बारह बजे खेत के किनारे से जा रही घरेलू विद्युत आपूर्ति में अचानक फॉल्ट हो गया और चिंगारी निकलकर नीचे पड़ी गेहूं की पुलियों में गिर गई और आग लग गई। चूंकि सुबह से ही तेज हवा व आंधी चल रही थी जिससे आग फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर दौड़कर आए और रेत, ट्रैक्टर और पानी की मदद से आग पर काबू पाने में लग गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग को और फैलने से रोका तब तक फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर लगभग डेढ़ घंटे म ें आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग अढ़ाई एकड़ की गेहूं की पुलियां जलकर राख हो चुकी थी। आग की सूचना पाकर हल्का पटवारी परसराम, सरपंच प्रतिनिध ढिल्लु शेखावत भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को समुचित आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है साथ ही सतनाली में फायर बिग्रेड केन्द्र स्थापित करने की मांग की है क्योंकि आग लगने की घटना के बाद जब 25 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ स्थित दमकल केंद्र से गाड़ी पहुंचती है, आग अपना काम कर चुकी होती है। क्षेत्रवासियों से सरकार से सतनाली में अतिशीघ्र दमकल केन्द्र स्थापित करने की मांग की है।