फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पानी केलिए प्रधानमंत्री से शिकायत

पानी केलिए प्रधानमंत्री से शिकायत

Wed, 21 Mar 2018 02:43 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
पानी केलिए प्रधानमंत्री से शिकायत
सीवर, पानी का ज्यादा बिल वसूलने का आरोप, पीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

- बोले लोग - दस बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीवरेज व पानी का बिल सेक्टर के लोगों से अधिक वसूले जाने को लेकर सेक्टर तीन के लोगो में विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है। दस से अधिक बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। हूडा के अलावा सीएम से शिकायत के बाद अब सेक्टर के लोगों ने पीएम को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।

पीएम को भेजे पत्र में सेक्टर तीन निवासी उम्मेद सिंह, राजबीर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नया सीवर और पानी का कनेक्शन लेने के लिये जमानत राशि एक हजार, शहरी क्षेत्र वालों से 1500 जबकि सेक्टर वासियोें से 2 हजार रुपये वसूले जाते हैं। लोगों का कहना है कि सेक्टर वासियों से अधिक रुपये क्यों वसूले जाते हैं। आरोप है कि डूडा के अलावा सीएम विंडो पर दस से अधिक बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया। अब लोगों ने पीएम से पानी व सीवरेज की कीमत सामान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पालिसी मैटर बोलकर टालते हैं अधिकारी
सामाजिक कार्यकर्ता व रिटायर्ड निरीक्षक उम्मेद सिंह का कहना है कि सीएम विंडो पर बीती 18 सितंबर, व 23 नवंबर को भी शिकायत की गई थी। मगर अधिकारी पालिसी मेटर लिखकर मामले को टरका देते है। अब पीएम से लोगों ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबेदार अनंत राम ने कहा कि जब हर नागरिक के वोट की कीमत सामान है तो पानी के बिलों की दर अलग-अलग क्यों है? भेदभाव की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

उम्मेद सिंह ने कहा कि सेक्टर वासियों को न तो ग्रामीण क्षेत्र का माना गया है न ही शहरी क्षेत्र का। सेक्टर के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। मामले की शिकायत जल्द सीएम से भी की जाएगी।


सुमित ने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भेदभाव की शिकायत कई बार सीएम विंडो पर भी की जा चुकी है। मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

वर्जन--
इस संबंध में हुडा संपदा अधिकारी गायत्री अहलावत से बात करने का प्रयास किया गया। उनसे बात नहीं हो सकी।


फोटो परिचय
उ मेद सिंह
राजबीर राठी
सूबेदार अनंत राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed