फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो सामान होगा जब्त

14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो सामान होगा जब्त

Thu, 07 Dec 2017 03:01 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो सामान होगा जब्त
फोटो सहित...............
विज्ञापन

फ्लैग : शहर में अतिक्रमण हटाने व स्वच्छता को लेकर निगम ने उठाया कदम
हेडिंग : 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो सामान होगा जब्त
: हरे और नीले रंग के अपने खर्च पर डस्टबीन रखने की सलाह
: पालिका बाजार में पहुंच कर किया व्यापारियों को जागरूक
: भाजपा पार्षद प्रकरण के बाद से बंद पड़ा है अतिक्रमण हटाओ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर में अतिक्रमण हटाने और स्वच्छ बनाने के लिए निगम प्रशासन हरकत में आया है। बुधवार को निगम के डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने अपने कार्यालय में व्यापारी नेताओं को बुलाकर मीटिंग की। साथ ही हिदायत दी कि अतिक्रमण वाले व्यापारी 14 दिसंबर तक सामान दुकानों के अंदर कर लें। इसके बाद निगम सख्ती से कदम उठाएगा।
चार माह पहले निगम की टीम रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी, जहां पर रेलवे रोड मार्केट के प्रधान एवं भाजपा निगम पार्षद अजय जैन उर्फ टाटू का सफाई निरीक्षक सुंदर से विवाद हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि सुंदर ने सिटी थाने में पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। अब तक मामला जांच के नाम पर अधूरा पड़ा है। इसके बाद निगम ने भी अतिक्रमण हटाने का अभियान ठंडे बस्ते में डाल दिया। दूसरी तरफ एलिवेटिड रोड के निर्माण के चलते पुराने शहर के अंदर वाहन जाम में ही फंसे रहते हैं। बाजारों के अंदर भी 5 से 7 फीट तक सड़क पर दुकानदार सामान रख लेते हैं। इससे लोगों का बाजारों से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। इसी के चलते बुधवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों ने शहर के बाजारों के प्रधानों की मीटिंग बुलाई और स्वच्छता व अतिक्रमण हटाओ में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

बाक्स
व्यापारी नेता बोले, हकीकत में कदम उठाएं अधिकारी
दोपहर व्यापारी नेता सोम मलिक, पालिका बाजार प्रधान गुलशन निझावन, रेलवे रोड व्यापारी नेता एवं निगम पार्षद अजय जैन उर्फ टाटू, शौरी मार्केट प्रधान राजीव मल्होत्रा, आभूषण व्यापारी व रेलवे रोड प्रधान हेमंत बख्शी, काठमंडी प्रधान उमेद सिंह, कृष्णा बाजार प्रताप चौक बाजार प्रधान अशोक गुलाटी, विद्या सागर कृष्णा बाजार, गोहाना अड्डा प्रधान तिलकराज मग्गू व रेलवे रोड से चरणजीत व चुन्नीलाल निगम कार्यालय पहुंचे। निगम डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने व्यापारी नेताओं से शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही निगम की प्लानिंग के बारे में अवगत कराया। व्यापारी नेता गुलशन निझावन ने कहा कि वे शहर को सुंदर बनाने में निगम का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। बशर्ते निगम हकीकत में बिना किसी भेदभाव और व्यापारियों को परेशान किए बगैर अतिक्रमण हटाए। जो व्यापारी सही मायने में सड़कों पर सामान रखे हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, रेलवे रोड के व्यापारी नेता हेमंत बख्शी ने कहा कि व्यापारी पूरी तरह से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हैं। निगम निष्पक्षता से अभियान चलाए। रेहड़ी व फड़ी वालों को सुरक्षित जगह देकर बाजार से हटाया जाए। क्योंकि जाम से आम व्यापारी भी बेहद परेशान है। लोगों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
डस्टबीन अपने खर्चे पर रखें व्यापारी
व्यापारियों के साथ मीटिंग में निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम ने विशेष प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत दुकानदारों को अपने खर्चे पर हरा व नीला डस्टबीन दुकानों के सामने रखना है। सूखे कूड़े यानि कागज, कपड़ा, रबड़, चमड़ा व अन्य सामान को नीले डस्टबीन में डालें, जबकि हरे डस्टबीन में फल, सब्जी, रसोई का कचरे सहित गीला कूड़ा डालें। इसके अलावा खुले में कूड़ा डालने पर निगम जुर्माना लगा सकता है। प्लास्टिक की थैली की जगह जूट के बैग का प्रयोग करें। वहीं, अतिक्रमण पर अधिकारियों ने साफ किया कि दुकानों के सामने खड़ी रेहड़ी व फड़ी जल्द हटा लें। साथ अपना सामान भी न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed