{"_id":"5a27132f4f1c1b8d698bfe25","slug":"171512510255-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर स्टेट यूनिवर्सिटी को मिल सकता है नया मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर स्टेट यूनिवर्सिटी को मिल सकता है नया मुखिया
Updated Wed, 06 Dec 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर स्टेट यूनिवर्सिटी को मिल सकता है नया मुखिया
- सरकार के पास चार लोगों ने कुलपति पद के लिए किया है आवेदन
- गत सप्ताह दिल्ली में हुई है सर्च कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स को नए साल में स्थाई कुलपति की सौगात मिल सकती है। कुलपति पद के लिए चार दावेदारों ने आवेदन किया है। उम्मीद है कि नए साल पर यूनिवर्सिटी में नए कुलपति की नियुक्ति हो जाएगी।
दरअसल, स्टेट यूनिवर्सिटी में पिछले कई वर्षों से स्थिति खराब थी। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों के तालमेल नहीं था। इस वजह से यूनिवर्सिटी में हर रोज धरने-प्रदर्शन और हड़ताल होती थी। इसे देखते हुए सरकार ने गत वर्ष आईएएस डॉ. वीएस कुंडू को यूनिवर्सिटी में कार्यवाहक कुलपति के तौर पर नियुक्त किया था। डॉ. कुंडू की नियुक्ति के बाद यूनिवर्सिटी की स्थिति काफी हद तक ठीक हुई और धरने-प्रदर्शन नहीं हुए। पिछले दिनों सरकार यूनिवर्सिटी में स्थाई कुलपति के लिए आवेदन मांगे थे।
सूत्रों की मानें तो कुलपति पद के लिए यूनिवर्सिटी की एक महिला अधिकारी समेत तीन अन्य लोगों ने आवेदन किए हैं। हालांकि कमेटी ने चारों आवेदनों को पूरी तरह गोपनीय रखा है। पिछले दिनों कमेटी की दिल्ली में मीटिंग भी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी में स्थाई कुलपति की जल्द से जल्द नियुक्ति की प्लानिंग की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए साल पर यूनिवर्सिटी को स्थाई कुलपति मिल सकता है।