{"_id":"598631604f1c1b9c3a8b4586","slug":"171501966688-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट सभा के चुनाव को लेकर जोड़तोड़ शुरू, चार पैनल आ सकते हैं मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट सभा के चुनाव को लेकर जोड़तोड़ शुरू, चार पैनल आ सकते हैं मैदान
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
जाट सभा के चुनाव को लेकर जोड़तोड़ शुरू, चार पैनल आ सकते हैं मैदान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जाट सभा के चुनाव को लेकर जोड़तोड़ का खेल शुरू हो गया है। चुनाव में चार पैनल मैदान में ताल ठोकने की तैयारी में हैं। इसके लिए अंदरखाते कॉलेजियम सदस्यों को अपने पक्ष में किया जा रहा है। यह तो नामांकन के समय ही पता चलेगा कि आखिर में कितने दिग्गज मैदान में रहेंगे।
जाट सभा में गवर्निंग बाडी के चुनाव के लिए 8 अगस्त को नामांकन होगा। इसके बाद 12 अगस्त को नाम वापसी और 17 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। प्रधान, उप्रधान, महासचिव, सहसचिव और कैशियर के लिए होने वाले चुनाव में 105 कॉलेजियम सदस्य मतदान करेंगे। सूत्रों की मानें तो अभी तक चार पैनल मैदान में आने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें एक पूर्व प्रधान और एक पूर्व उपप्रधान समेत दो अन्य दिग्गज दावेदारी ठोक सकते हैं।
खास बात यह है कि इस बार नांदल गोत्र की तरफ से भी एक प्रत्याशी मैदान में आ सकता है। अभी तक कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है, लेकिन अंदर ही अंदर गठजोड़ का खेल शुरू हो गया है। उधर, जाट सभा से जुड़े पुराने लोग चुनाव को सर्वसम्मति से कराने का भी प्रयास कर रहे हैं। अब देखना यह है कि मतदान के माध्यम से गवर्निंग बॉडी बनेगी या फिर सर्वसम्मति से सभा का भविष्य तय होगा।
विज्ञापन
पहली बार सर्वसम्मति से चुने गए 96 कॉलेजियम
जाट सभा में गवर्निंग बॉडी का चयन 105 कॉलेजियम सदस्य करते हैं। जबकि 105 कॉलेजियम सदस्यों को 1169 आजीवन सदस्य चुनते हैं। सभा के इतिहास में पहली बार 105 कॉलेजियम सदस्यों में से 96 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। केवल नौ कॉलेजियम के लिए ही चुनाव कराया गया था।
सर्वसम्मति से प्रधान चुनने के प्रयास
एडहाक कमेटी के सदस्य और पूर्व महासचिव आजाद सिंह का कहना है कि सभा में पहले भी कई बार सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है। इस बार में चुनाव को सर्वसम्मति से कराने की कोशिश की जाएगी। यदि सर्वसम्मति से चुनाव नहीं हुआ तो मतदान कराया जाएगा।