Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शहर में आज से पॉलीथिन पर प्रतिबंध, 20 टीम मारेंगी छापे

शहर में आज से पॉलीथिन पर प्रतिबंध, 20 टीम मारेंगी छापे

Sat, 01 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शहर में आज से पॉलीथिन पर प्रतिबंध, 20 टीम मारेंगी छापे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में आज से पॉलीथिन व डिस्पोजल पर बैन लग गया है। निगम प्रशासन ने पॉलीथिन पर पूरी तरह बैन करने के लिए वार्ड वाइज 20 टीमें गठित कर दी हैं। ये टीमें शनिवार से ही अपने वार्ड में छापेमार कार्रवाई करेंगी। पॉलीथिन बेचने वालों व पॉलीथिन में सामान डालकर देने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। निगम कार्यालय में इस पॉलीथिन बैन करने के रणनीति बनाने बारे आयुक्त अशोक बंसल व ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। मीटिंग में अधिकारी शहर में पूरी तरह से पॉलीथिन बैन करने के निर्देश दिए। कमिश्नर निगम ने इस संबंध में 5 जुलाई से पहले प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

वार्ड वाइज टीमें अपने-अपनेे क्षेत्रों में दुकानों व रेहड़ियों पर बिक रहे प्लास्टिक कैरी बैग पर अंकुश लगाने के लिए चालान काटेंगी और पॉलीथिन कैरी बैग को जब्त भी करेंगी। अधिकारी लोगों को इनके इस्तेमाल न करने के बारे जागरूक भी करेंगे। बैठक में कहा प्लास्टिक निर्मित पॉलीथिन, बैग व अन्य आइटम के प्रयोग से एक ओर जहां पर्यावरण दूषित हो रहा है, वहीं बेसहारा पशु इनको खाकर आकाल मौत मर रहे हैं। कार्रवाई के लिए वार्ड वाइज अधिकारियों की टीम शनिवार से अपना कार्य शुरू कर देंगी।
विज्ञापन


500 से 25 हजार तक का लगेगा जुर्माना
अगर कोई व्यक्ति प्लास्टिक पॉलीथिन कैरी बैग व अन्य प्लास्टिक डिस्पोजेबल आइटम को बेचता, प्रयोग व भंडारण करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आइटम के वजन के हिसाब से जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 ग्राम वजन तक के पॉलीथिन कैरी बैग आदि मिलने पर 500 रुपये, 101 से 500 ग्राम तक 1500 रुपये, 501 ग्राम से एक किलोग्राम तक 3000 रुपये, एक से पांच किलो तक पर 10 हजार रुपये, 5 से 10 किलोग्राम तक पर 20 हजार रुपये तथा इससे अधिक वजन पाए जाने पर 25 हजार रुपये के चालान का प्रावधान है। जुर्माना न भरने की अवस्था में संबंधित के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। इस मामले मेें जुर्माना व सजा दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर टीम एक से दो घंटे हर रोज करेगी छापेमारी
कमिश्नर ने बताया कि वार्ड वाइज गठित की गई अधिकारियों की टीम को चालान करने की शक्तियां प्रदान की गई हैं। यह टीम प्रतिदिन अपने-अपने निर्धारित वार्ड में एक से दो घंटे छापामारी करेंगी। पॉलीथिन कैरी बैग अथवा प्लास्टिक डिस्पोजेबल आइटम मिलने पर चालान करने साथ-साथ संबंधित आइटम को जब्त भी किया जाएगा। वार्ड एक में नायब तहसीलदार, वार्ड 2 में सचिव मार्केट कमेटी, वार्ड तीन में ईओ नगर निगम, वार्ड चार में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी, वार्ड 5 में सीटीएम, वार्ड 6 में डीएफएससी, वार्ड 7 में एएफएसओ, वार्ड 8 में डीटीपी, वार्ड 9 में एएफएसओ, वार्ड 10 में जेईई पॉल्यूशन बोर्ड, वार्ड 11 में बीडीपीओ वन, वार्ड 12 में तहसीलदार, वार्ड 13 ईओ हुडा, वार्ड 14 में एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, वार्ड 15 में आरओ पॉल्यूशन बोर्ड, वार्ड 16 में एईई पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, वार्ड 17 में एसडीएम वार्ड 18 में डीडीपीओ, वार्ड 19 में नायब तहसीलदार आदमपुर, वार्ड 20 में बीडीपीओ सेकेंड की ड्यूटी लगाई गई है।

शादी में डिस्पोजल प्रयोग न करें
निगम आयुक्त ने बताया कि प्लास्टिक कैरी बैग बेचना कानूनी जुर्म है। उन्होंने आम आदमी से अपील की है कि वे प्लास्टिक कैरी बैग एवं विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोह में प्लास्टिक से बने गिलास, चम्मच, कप आदि का प्रयोग ना करें। जब भी वे बाजार में जाएं तो अपने साथ कपड़े या जूट से बने थैले का ही प्रयोग करें।


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर डीएफएससी सुभाष सिहाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, नगर निगम कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत कुल्हडिय़ा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी हर्षाली दलाल सहित अन्य संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed