फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   17 new corona infected found

कोरोना के 17 नये संक्रमित मिले

Mon, 03 Jan 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
17 new corona infected found
रोहतक। कोरोना का खतरा हर दिन सामने आ रहे नये केसों के साथ बढ़ता जा रहा है। जिले में सोमवार को 17 नये संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53 पहुंच गया है। सोमवार को संक्रमित मिले केसों में 5 विद्यार्थियों समेत पीजीआई, विकास भवन, निजी संस्थाएं व गृहिणियां शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में 13 से 18 वर्ष तक के तीन व 24 वर्ष के कुल पांच विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गृहिणी, निजी संस्था कर्मचारी, पीजीआई नर्स व कर्मचारी शामिल हैं। इन संक्रमितों में 11 महिलाएं हैं। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से खेड़ी सांपला के दो मरीज हैं। शेष सभी शहरी इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

474 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार
सोमवार को 749 लोगों के सैंपल लिये गए। इनमें से 608 आरटीपीसीआर व शेष 141 रैपिड एंटिजन टेस्ट हैं। जिले में 474 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत व सुधार की दर 97.54 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 11845 को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत जिले में सोमवार को 11845 को वैक्सीन डोज लगाई गई। इनमें से 5633 को पहली व 6212 को दूसरी डोज दी गई। विभाग अब तक 1322702 वैक्सीन डोज लगा चुका है।

कंटोनमेंट जोन की जरूरत
महामारी के बढ़ते केसों ने एक बार फिर कंटोनमेंट जोन की आवश्यकता पर जोर दिया है। प्रशासन को मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए कंटोनमेंट जोन घोषित करने चाहिए। इससे किसी क्षेत्र विशेष के संक्रमितों को वहीं उपचार दिया जा सकेगा। इस कार्रवाई से दूसरे लोगों को भी सुरक्षित रख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed