फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   166765 voters of rohtak district elected goverment of 66 villages in panchayat election

166765 वोटरों ने चुनी 66 गांवों की सरकार

Mon, 11 Jan 2016 02:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 11 Jan 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
166765 voters of rohtak district elected goverment of 66 villages in panchayat election
पंचायत चुनाव के पहले चरण में वोटरों में उत्साह देखने को मिला और उस उत्साह के बीच 166765 वोटरों ने 66 गांवों की सरकार को चुन लिया। पहले चरण में रोहतक ब्लाक के 47 और सांपला के 21 गांवों में चुनाव हुआ। इनमें से 2 गांवों में सर्वसम्मति से सरपंच चुने जा चुके थे, जिससे केवल 66 के लिए चुनाव हुआ।
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव के बाद ही 312 पंच भी चुन लिए गए, जबकि एक पंच के लिए दोबारा चुनाव कराया जाएगा। वहीं दोनों ब्लाक के गांवों में जिला परिषद् व ब्लाक समिति सदस्यों के लिए भी वोट डाली गई, जिनकी गिनती 28 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


पहले चरण में रोहतक के 47 गांवों के 265 मतदान केन्द्रों और सांपला के 21 गांवों में 132 मतदान केन्द्रों पर रविवार को मतदान हुआ। रोहतक ब्लाक के घिलौड़ खुर्द व बसंत पुर की पंचायत में सरपंच को पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक ब्लाक के गांवों में 1 लाख 35 हजार 282 वोटरों में 1 लाख 11 हजार 233 ने अपने मत का प्रयोग किया। इनके सहारे ही ब्लाक के 45 सरपंच चुने गये। सांपला ब्लाक के गांवों में 67 हजार 16 वोटरों में 55 हजार 532 ने वोट डाली और इस तरह इन्होंने 21 गांवों के सरपंच चुने।

इस तरह पहले चरण में 66 गांवों की सरकार चुन ली गई है। इन दोनों ब्लाक में वोटरों ने रविवार के दिन ही 312 पंच भी चुन लिए, क्योंकि आखिरी समय में कुताना में एक वार्ड के पंच के वोटों को कैंसिल करना पड़ा। उसके लिए दोबारा से मतदान कराया जाएगा, जिसकी तिथि जल्द घोषित होगी।


वहीं इन सभी गांवों में जिला परिषद् व ब्लाक समिति सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ। लेकिन उनके भविष्य का फैसला ईवीएम और मतपेटी में बंद कर दिया गया है, जिसको 28 जनवरी को जिले के अन्य ब्लाकों के साथ खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed