फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   16372 candidates took the examination at 82 centers for staff nurse recruitment

स्टाफ नर्स भर्ती के लिए 82 केंद्रों पर 16372 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 17 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
16372 candidates took the examination at 82 centers for staff nurse recruitment
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की जांच करती सुरक्षाकर्मी। संवाद
रोहतक। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में रिक्त 307 स्टाफ नर्सों के पद भरने के लिए रविवार को स्क्रीनिंग परीक्षा हुई। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 16372 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 22725 ने आवेदन किया था। इन परीक्षार्थियों के लिए विवि ने 82 केंद्र बनाए। यहां नकल पर अंकुश लगाने के लिए 20 उड़नदस्ते तैनात रहे।
विज्ञापन

मेडिकल आफिसरों की तरह नर्सिंग परीक्षा में भी केंद्रों पर रोलनंबर व पहचान संबंधी एक दस्तावेज के अलावा कोई सामान अंदर नहीं ले जाने दिया गया। महिलाओं को रबर बैंड उतार कर चोटी खोलनी पड़ी तो नाक से नोजपिन उतरवा दी गई। नव विवाहिताओं को अपना शादी का चूड़ा तक उतारना पड़ा। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना ने निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

कुलपति परीक्षा के सफल आयोजन का श्रेय परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंतरीक्ष व उनकी टीम को देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के लिए प्रसिद्ध है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसमें प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगवाना भी शामिल है। पीजीआई निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। परीक्षार्थियों को रोल नंबर के अलावा परीक्षा केंद्र पर कुछ भी नहीं ले जाने दिया गया। पेन भी विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंतरीक्ष ने कहा कि इसमें 16372 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए। केंद्रों पर दो जगह जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों का आधार से ऑनलाइन मिलान किया गया।
रविवार देर रात तक सभी परीक्षा पत्र व आन्सर-की विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। इसके बाद परीक्षार्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। अंतिम आन्सर-की अपलोड करने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस मौके पर डीन छात्र कल्याण डॉ. गजेंद्र सिंह, पीए प्रवीण कुमार, सहायक रजिस्ट्रार बीआर शर्मा, सीएसओ ईश्वर शर्मा, सहायक जयभगवान शर्मा भी उपस्थित रहे।
रोल नंबर के लिए भटकते रहे परीक्षार्थी
रविवार दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली परीक्षा से पहले भी कुछ विद्यार्थियों को परीक्षा देनी पड़ी। उन्हें अपना रोल नंबर प्राप्त करने के लिए विवि के धक्के खाने पड़े। अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद सुबह 9 रोल नंबर लेने पहुंचे परीक्षार्थियों की साढ़े दस बजे तक भी सुनवाई नहीं हुई। बाद में विद्यार्थी परीक्षा शाखा में अंदर गए और अधिकारियों से संपर्क किया। यहां उन्हें नंबर मुहैया कराया गया। इसके बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे।
फोटो: 17 सीटीवाई 12 से 17 पीएसके
परीक्षार्थी बोले- अब परिणाम का इंतजार
नर्सिंग भर्ती परीक्षा का पेपर आसान रहा। पेपर में सभी प्रश्न सिलेबस से आए। इसलिए हल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। परीक्षा को लेकर पहले से तैयारी चल रही थी। अब परिणाम का इंतजार है।
- आरती, दिल्ली।
पेपर ठीक रहा। हरियाणा से जुड़े सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों ने मुश्किल में डाला। शेष प्रश्न हल करने में किसी तरह की कठिनाई नहीं हुई। पेपर को लेकर की गई तैयारी काम आई। परीक्षा के बेहतर परिणाम की आस है।
- छाना राम, राजस्थान।
भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी थी। इसके लिए लगातार पढ़ाई जारी थी। इसलिए पेपर बढ़िया हुआ। परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़े हुए प्रश्नों में से ही सवाल आए। इनका जवाब देने में देर नहीं लगी।

- दीपक, नांगल चौधरी।
नर्सिंग भर्ती परीक्षा में हरियाणा से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे गए। ये प्रश्न थोड़ा उलझाने वाले रहे। शेष सभी प्रश्नों में से ज्यादा पढ़े हुए सिलेबस से आए। इससे परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
- पंकज, अलवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed