फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते बॉक्सर अमित पंघाल ने ठुकराया माइकल फ्लैप्स का ऑफर

एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते बॉक्सर अमित पंघाल ने ठुकराया माइकल फ्लैप्स का ऑफर

Thu, 28 Mar 2019 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते बॉक्सर अमित पंघाल ने ठुकराया माइकल फ्लैप्स का ऑफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। बॉक्सिंग की दुनिया में परचम लहरा चुके मायना गांव के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल को फ्लाइंग फिश के नाम से मशहूर अमेरिकन तैराक माइकल फेल्पस के साथ 45 मिनट की ट्रेनिंग का मौका मिला, लेकिन वह इस ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं बन सके। असल में अमित पंघाल इस वक्त एशियन चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं और महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की तैयारी के दौरान वक्त निकालना उनके लिए मुमकिन नहीं था।
बॉक्सर अमित पंघाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) पटियाला में एशियन चैंपियनशिप की तैयारियां कर रहे हैं। इन तैयारियों के दौरान ही बॉक्सर अमित पंघाल को एक निजी स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से ई-मेल मिला। उस कंपनी के ब्रांड अंबेसडर अमेरिकी तैराक माइकल फेल्पस हैं। पंघाल को 27 मार्च को दिल्ली में इस आयोजन के लिए शामिल होने के लिए बुलाया गया। पंघाल का कहना है कि एशियन चैंपियनशिप में उन्हें नई वेट कैटेगरी के साथ देश का प्रतिनिधित्व करना है इसके चलते वह नेशनल ट्रेनिंग कैंप में हैं। वह आयोजन का हिस्सा नहीं बन सके। अब तक पंघाल 49 किग्रा भार वर्ग में खेलते थे, वह अब 52 किग्रा भारवर्ग में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अकेले ओलंपिक खेलों में माइकल फेल्पस ने जीते हैं 28 पदक
खेल व खिलाड़ियों की दुनिया में फ्लाइंग फिश के नाम से मशहूर अमेरिकी तैराक माइकल फेल्पस ने ओलंपिक में ही 28 पदक हासिल किए हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में अलग-अलग स्पर्धाओं में आठ गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीं वर्ष 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में उन्होंने चार गोल्ड, दो रजत, व 2016 में हुए रियो ओलंपिक में पांच गोल्ड व एक रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed