{"_id":"5c5c2f9cbdec22271a77bab2","slug":"161549545372-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों से नहीं जा रही थी पानीपत की बस, शिकायत पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिनों से नहीं जा रही थी पानीपत की बस, शिकायत पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बस स्टैंड से रोहतक डिपो की बस करीब 10 दिन से सोनीपत के लिए दोपहर तीन से शाम 5:30 बजे तक नहीं चल रही थी। बुधवार को जब छात्रों ने जीएम कार्यालय के बाहर हंगामा किया तो मामले का खुलासा हुआ। छात्रों की शिकायत के बाद जीएम ने जब वर्कशॉप से पता किया तो अधिकारी बोले 3.30 बजे बस सोनीपत गई। जिसपर विद्यार्थियों ने कहा कि हम 2.30 बजे से खड़े हैं बस जाती तो हम घर होते। जिसपर जीएम ने अधीनस्थों से पिछले 10 दिन में सोनीपत के लिए चली बसों का ब्योरा तलब किया। यही नहीं, ढाई घंटे तक सोनीपत की बस नहीं चलने के बाबत कार्यालय निरीक्षक व बस स्टैंड प्रबंधक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।
बस स्टैंड से सोनीपत के लिए लगभग हर आधा घंटे पर बसों का संचालन किया जाता है। जिसकी वजह सोनीपत का लोकल रूट होना है। लेकिन पिछले 10 दिन से दोपहर तीन से 5:30 बजे के बीच एक भी रोडवेज की बस नहीं चली। लगातार प्राइवेट बसों का संचालन किया जा रहा था। जिससे इस रूट पर चलने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही थी। काफी संख्या में छात्र किराया देकर प्राइवेट बस में यात्रा कर रहे थे क्योंकि इन बसों में रोडवेज से छात्रों को मिलने वाले पास मान्य नहीं होता।
यही नहीं, तमाम छात्र 5:30 बजे तक बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते थे। छात्रों ने कई बार रोडवेज के अधिकारियों से शिकायत करने का प्रयास किया मगर उन्हें दफ्तर में किसी भी अधिकारी के नहीं होने की बात कहकर टरका दिया गया। पिछले 10 दिन से परेशान छात्र बुधवार की दोपहर में एकत्रित हुए और पहले स्टैंड एसएस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो छात्र जीएम दफ्तर के बाहर खड़े होकर हंगामा करने लगे। जीएम के बुलाने पर पहुंचे दो छात्रों ने जीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिछले 10 दिन से सोनीपत के लिए दोपहर तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक रोडवेज की कोई बस नहीं चल रही है।
विज्ञापन
दोपहर में ढाई घंटे तक सोनीपत के लिए रोडवेज की बस नहीं चलना गंभीर मामला है क्योंकि सोनीपत लोकल रूट है। छात्रों की शिकायत पर 10 दिन का ब्योरा तलब करके डीआई व एसएस से स्पष्टीकरण मांगा है। जब संतोषजनक नही होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- राहुल जैन, जीएम रोडवेज