फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुपर 100

सुपर 100

Wed, 27 Jun 2018 02:25 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
सुपर 100
सुपर 100 के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए जारी हुआ शेड्यूल
विज्ञापन

- जिले में पहले चरण की परीक्षा में पास 19 विद्यार्थियों के लिए 1 से 4 जुलाई तक रेवाड़ी में लगेगा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विद्यालय उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर शो स्कीम के तहत 14 जून को लिए गए टेस्ट में पास हुए बच्चों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल के तहत जिले के उतीर्ण 19 विद्यार्थियों को अगले चरण की परीक्षा की तैयारी के लिए रेवाड़ी भेजा जाएगा। यहां 1 से 4 जुलाई तक कैंप लगाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए तैयारी कराई जाएगी। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 1 जुलाई को शाम तीन से पांच बजे तक अपने नोडल अधिकारी के साथ रेवाड़ी के बावल रोड पर बने विकल्प फाउंडेशन के कार्यालय पर पहुंचना है।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने विकल्प फाउंडेशन के साथ मिलकर प्रदेश के मेधावियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सुपर 100 के नाम से कार्यक्त्रस्म शुरू किया है। कार्यक्त्रस्म के तहत जिले के 61 विद्यार्थियों ने रोहतक के शहीद कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाऊन में 14 जून को परीक्षा दी थी। पहले चरण की इस परीक्षा में 61 में से 19 विद्यार्थी पास हुए हैं। पास हो गए सभी विद्यार्थियों को 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रेवाड़ी के बावल रोड स्थित विकल्प फाउंडेशन कार्यालय में दूसरे चरण की परीक्षा के लिए लगे कैंप में हिस्सा लेना है। जिले के सभी 19 विद्यार्थियों को दूसरे बैच में शामिल किया गया है। कैंप के बाद सभी विद्यार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा टेस्ट में पास सभी विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा दे सकेंगे। सभी विद्यार्थियों को 1 जुलाई को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक अपने नोडल अधिकारी के साथ पहुंचना है। विद्यार्थियों को साधारण बस में रेल का किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन


यै दस्तावेज लाने हैं साथ
1. विद्यार्थियों को कैंप में आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर आनी है।
2. विद्यार्थियों को 10वीं परीक्षा के परिणाम के फोटो कॉपी लेकर आनी है।
3. विद्यार्थियों को प्रथम परीक्षा के लिए स्कूल के मुखिया द्वारा जारी प्रवेश पत्र साथ लेकर आना है।
4. सभी विद्यार्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आने हैं।
5. सभी विद्यार्थियों को अपने दैनिक प्रयोग की वस्तुएं साथ लेकर आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed