{"_id":"5b2d5d4b4f1c1b603c8b5034","slug":"161529699659-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो सिटी फरीदाबाद में मात्र ढाई हजार यूजर चार्ज, जबकि रोहतक में निगम वसूल करेगा प्रति माह 4 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो सिटी फरीदाबाद में मात्र ढाई हजार यूजर चार्ज, जबकि रोहतक में निगम वसूल करेगा प्रति माह 4 हजार
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग : निगम वसूलेगा होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस मालिकों से 48 हजार प्रति माह यूजर चार्ज
: कारोबारी सहमति नहीं, बुलाई आज आपात मीटिंग, लेंगे चार्ज जमा कराने या न कराने पर फैसला
: 30 जून तक फैसला नहीं लिया तो निकल जाएगी प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज की माफी की छूट
विजेंद्र कौशिक।
रोहतक। नगर निगम शहर के छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस या बैंक्वेट हाल मालिक ने 4 हजार रुपये माह के हिसाब से सालना 48 हजार रुपये यूजर चार्ज के तौर पर वसूल करेगा। इसके लिए निगम ने कारोबारी को बिल थमा दिए हैं। नाराज कारोबारी न केवल निगम अधिकारियों से मिले, बल्कि शनिवार को आपात मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में यूजर चार्ज जमा कराने या न कराने पर फैसला लिया जाएगा।
निगम ने एक साल पहले शहर में डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन की व्यवस्था लागू की थी, लेकिन पिछले साल किसी से इसकी एवज में यूजर चार्ज नहीं लिया। अब 2018 में पहले हाउस में प्रस्ताव पास करवाया गया। इसके बाद यूजर चार्ज की वसूली शुरू की। अप्रैल 2018 से लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भेजे गए हैं, उनमें प्रॉपर्टी टैक्स के साथ फायर व यूजर चार्ज भी जोड़कर भेजा जा रहा है। आम लोगों से जहां 100 गज तक के होस्टल व घर के लिए 20 रुपये प्रति माह, जबकि 200 मीटर तक मकान से 40 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। 400 वर्ग गज के मकान मालिक से 100 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। 50 बेड के निजी अस्पतालों से 1500 रुपये और 50 से 100 बेड तक के अस्पतालों से 3 हजार रुपये प्रति माह वसूल किए जा रहे हैं।
बाक्स
होटल मालिकों के निगम अधिकारियों से सवाल...
: सुविधा ही नहीं ली, फिर यूजर चार्ज क्यों
निगम अधिकारियों से मिलने पहुंचे होटल मालिकों ने कहा कि अब तक किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल या मैरिज पैलेस से निगम ने कचरा नहीं उठाया। इसके बावजूद पूरे साल का एक बार में यूजर चार्ज मांगा जा रहा है। यह तो सरासर ज्यादती है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
: प्रॉपर्टी टैक्स किस बात का वसूल रहे
होटल मालिकों का कहना है कि हर साल होटल मालिक कामर्शियल दर से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते हैं। सरकार प्रॉपर्टी टैक्स सुविधाएं देने के नाम पर ही वसूल करती है। फिर कचरा कलेक्शन के नाम पर अलग से क्यों यूजर चार्ज वसूला जा रहा है।
: बिना सर्वे कैसे मान लिए सभी होटल थ्री स्टार
शहर के अंदर छोटे-बड़े 200 के करीब होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस व दूसरे निजी संस्थान है। निगम की तरफ से पॉलिसी में स्पष्ट किया गया है कि थ्री स्टार या इससे कम दर्ज के होटल से 2 हजार रुपये प्रति माह, जबकि थ्री स्टार से पांच स्टार तक के होटल से 5 हजार रुपये यूजर चार्ज लिया जाएगा। लेकिन 2016 की इस पॉलिसी को लागू नहीं किया जा रहा।
फरीदाबाद में ज्यादा से ज्यादा ढाई हजार यूजर चार्ज
2010 में रोहतक निगम का गठन हुआ, जबकि फरीदाबाद 1994 में निगम बना था। वहां पर ग्रीन ईको नाम की संस्था की तरफ से हर माह होटल मालिकों से ढाई हजार रुपये यूजर चार्ज वसूल किया जाता है, जबकि रोहतक में राशि 4 हजार रुपये प्रति माह है। जबकि दिल्ली से सटे गाजियाबाद जैसे बड़े शहर में 1500 से 10 हजार रुपये यूजर चार्ज है। वहां रेटिंग से हिसाब से होटलों से अलग-अलग यूजर चार्ज वसूल किया जा रहा है।
होटल मालिक परेशान, ब्याज माफी न निकल जाए
निगम तरफ से 2011 से 2018 तक का टैक्स जमा कराने पर ब्याज माफ किया जा रहा है। इसके लिए शर्त है कि साथ में होटल मालिक को यूजर व फायर टैक्स भी जमा कराना होगा। इसकी आखिरी तारीख 30 जून है। अब होटल मालिक परेशान हैं कि यूजर चार्ज जमा नहीं कराया तो ब्याज माफी का मौका निकल जाएगा।
निगम की यूजर चार्ज पॉलिसी से होटल मालिक परेशान हैं। इसके चलते होटल, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हाल एसोसिएशन की मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि यूजर चार्ज जमा कराया जाए या नहीं।
- राकेश गुगनानी, महासचिव होटल, रेस्टोरेंट एवं बैक्वेट हाल एसोसिएशन रोहतक
सरकार की तरफ से 2011 की पॉलिसी के लिए हर जिले में होटलों के लिए चार हजार रुपये यूजर चार्ज तय किया गया है। गुड़गांव में तो पहले से यह चार्ज वसूल किया जा रहा है। रोहतक में तो नए वित्त वर्ष से बिल भेजे गए हैं। होटल मालिकों से पूरा ब्यौरा मांगा गया है कि वे पॉलिसी में क्या परिवर्तन चाहते हैं। उस पर भी विचार किया जाएगा। जहां तक फरीदाबाद में ढाई हजार यूजर चार्ज का सवाल है, वहां के निगम ने अपने स्तर पर कोई व्यवस्था की होगी। किसी एक शहर में अलग यूजर चार्ज होना संभव तो नहीं लग रहा।
-जगदीश चंद्र, जोन टैक्स आफिस नगर निगम