{"_id":"5b184bcb4f1c1b13358b54e5","slug":"161528318923-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार कालेज आने वाले विद्यार्थियों की हेल्प के लिए डीएचई ने बनाया तीन स्तरीय प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार कालेज आने वाले विद्यार्थियों की हेल्प के लिए डीएचई ने बनाया तीन स्तरीय प्लान
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों की हेल्प के लिए डीएचई ने बनाया तीन स्तरीय प्लान
कॉलेज में दाखिला संबंधी परेशानी है तो डायल करें हेल्प लाइन नंबर
- डीएचई ने विद्यार्थियों की शिकायतों के निपटारे के लिए शुरू किया 1800-180-2038 हेल्प लाइन नंबर
विकास सैनी
रोहतक।
स्कूल की दहलीज लांघ कर पहली बार कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डीएचई (डायरेक्टर हायर एजुकेशन) अलर्ट है। इसी कड़ी में नवआगंतुक विद्यार्थियों की हेल्प के लिए तीन स्तरीय प्लान बनाया है। इसके तहत हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी विद्यार्थी दाखिला संबंधी परेशानी आने पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा टिकटिंग सिस्टम शुरु करने के साथ ईमेल सुविधा भी दी गई है। टिकटिंग सिस्टम के तहत विद्यार्थी किसी तरह की समस्या होने पर ऑनलाइन अपनी टिकट जनरेट कर सकता है। इसके आधार पर विद्यार्थी की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेजों को ईमेल आईडी भी जारी की गई है। यहां दाखिला संबंधी हर अपडेट भेजा जा रहा है। विद्यार्थी कॉलेज से तुरंत सूचना प्राप्त कर सकते हैं। छोटी-छोटी समस्या को लेकर विद्यार्थी पंचकूला न जाकर संबंधित कॉलेज में ही संपर्क करें। डीएचई ने इसे लेकर स्पष्ट हिदायत दी है।
सब-ऑफिस की जरूरत ही नहीं
सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस के तहत प्रदेश के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचकूला में नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यही अधिकारी पूरे प्रदेश की दाखिला प्रक्रिया देखेगा। विद्यार्थियों की समस्याओं का भी समाधान करेगा। इसके अलावा प्रदेश में कही और सब-ऑफिस नहीं बनाया जाएगा। हालांकि बार बार सब-ऑफिस की मांग उठती रहती है। यह ऑफिस रोहतक में बनाए जाने की बात कॉलेजों से भी डीएचई कार्यालय को भेजी गई है। जबकि डीएचई ने इसकी जरूरत नहीं होने की बात कही है। शहर के एक निजी कॉलेज के आईटी प्रभारी ने बताया कि एक सब-ऑफिस की जरूरत है। इससे विद्यार्थियों को पंचकूला नहीं जाना होगा। उनकी समस्याओं का समाधान सब-ऑफिस में यहीं हो जाएगा।
8000 हजार आवेदन प्रदेश भर से आए
सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत बुधवार को शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के पहले ही दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 8000 आवेदन आए। विद्यार्थियों ने अपना दाखिला सुनिश्चित करने में रुचि दिखाते हुए विभिन्न विषयों के लिए आवेदन किया। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद शिक्षा विभाग इनकी जांच कर मेरिट सूची जारी करेगा। इसके आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन :
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएचई कार्यालय में विद्यार्थियों की हेल्प के लिए तीन स्तरीय प्लान बनाया है। इसमें हेल्पलाइन नंबर जारी करना, टिकटिंग सिस्टम व ईमेल आईडी जारी करना शामिल है। पहले दिन विद्यार्थियों ने दाखिले को खासी रुचि दिखाई। सब ऑफिस शुरू करने की कोई योजना नहीं है। विद्यार्थियों को भी किसी भी तरह की समस्या के लिए पंचकूला आने की जरूरत नहीं है। वे संबंधित कॉलेज में संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
दलजीत सिंह, आईटी इंचार्ज, सेंट्रलाइज्ड एडमिशन, पंचकूला।