फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दादरी मंडी में गेहूं की खरीद शुरू, बौंदकलां में किसान कर रहे इंतजार

दादरी मंडी में गेहूं की खरीद शुरू, बौंदकलां में किसान कर रहे इंतजार

Tue, 10 Apr 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
दादरी मंडी में गेहूं की खरीद शुरू, बौंदकलां में किसान कर रहे इंतजार
दादरी मंडी में गेहूं की खरीद शुरू, बौंदकलां में किसान कर रहे इंतजार
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां।
दादरी अनाज मंडी में शेड्यूल के मुताबिक नौ दिन बार सोमवार को गेहूं खरीद कार्य शुरू हुआ। अब तक अनाज मंडी में करीब 12000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। पहले दिन 8 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया। वहीं, बौंदकलां में मार्केटिंग बोर्ड ने बाबा चांदूदास धाम के समीप खुले में ही गेहूं खरीद केंद्र बनाया है लेकिन सोमवार को यहां खरीद कार्य नहीं हो पाया। इसके अलावा झोझूकलां व बाढड़ा मंड़ियों में भी गेहूं पहुंचना शुरू हो गया है लेकिन मार्केटिंग बोर्ड के आधे-अधूरे इंतजाम किसानों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।
अनाज मंडी में सोमवार को आठ हजार क्विंटल गेहूं व 2500 सौ क्विंटल सरसों की खरीद की गई। सोमवार से ही गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो पाया है। अब मंडी में सरसों व गेहूं दोनों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। गेहूं की खरीद आढ़तियों के जरिए की जा रही है। गेहूं का सरकारी रेट 1735 प्रति रुपये प्रति कुंतल है। वहीं मंडी में शुक्रवार को आई बारिश से भीगे गेहूं का सुखाया जा रहा है ताकि इसे खराब होने से बचाया जा सके। हैफेड के क्षेत्रीय अधिकारी रामनारायण ने बताया कि खरीद कार्य अब सुचारू रूप से चल रहा है। अगर मौसम खुला रहता है तो गेहूं की आवक में और तेजी जाएगी। वहीं, बौंदकलां में गेहूं की सरकारी खरीद 9 अप्रैल को भी शुरू नहीं हो पाई जबकि खरीद केंद्र पर गेहूं पहुंचना शुरू हो गया है। एफसीआई और हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद की जानी है।
विज्ञापन

बाबा चांदूदास धाम के समीप स्थित ओपन जगह पर मार्केट कमेटी द्वारा सरकारी गेहूं की खरीद के लिए व्यवस्था करवाई गई है। मार्केट कमेटी चरखी दादरी ने सोमवार को केंद्र में बिजली के लिए बल्ली लगवा दी है इसके साथ ही पीने के पानी के लिए मटके रखवाए गए हैं। गौरतलब है कि बौंदकलां में इस बार गेहूं की सरकारी खरीद कॉलेज मैदान में नहीं हुई है। 15 मई की सेना की भर्ती के चलते ही अब की बार कॉलेज प्रशासन ने भी मैदान मुहैया करवाने में असमर्थता जाहिर की थी। इस बारे में मार्केट कमेटी के एआर धर्मबीर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अब तक जो गेहूं आया है उसमें मौसम में बदलाव के चलते नमी बनी हुई है। एक दो दिन के अंदर खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद आरंभ कर दी जाएगी। बिजली व पानी की खरीद केंद्र में व्यवस्था करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed