{"_id":"5abbe7b74f1c1be3298b470d","slug":"161522263991-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी की बोतल लेकर डीसी ऑफिस पहुंची पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी की बोतल लेकर डीसी ऑफिस पहुंची पंचायत
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पानी की बोतल लेकर डीसी ऑफिस पहुंची पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। समसपुर वाटर वर्क्स का चार करोड़ का प्रोजेक्ट तकनीकी खामियों के चलते अटका होने से गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। गांव में पुरानी लाइनों के जरिए दूषित पेयजल सप्लाई होने से लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर समसपुर पंचायत ने डीसी अजय सिंह तोमर से मुलाकात की। पंचायत सदस्यों ने बताया कि यह समस्या गांव में पिछले करीब तीन सालों से बनी हुई है और जन स्वास्थ्य विभाग वाटर वर्क्स प्रोजेक्ट को सिरे नहीं चढ़ा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
डीसी कार्यालय पहुंचे समसपुर निवासी जले सिंह, देवेंद्र लीला, पूर्व सरपंच कृष्ण, पूर्व सरपंच सुरेंद्र, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग, सरपंच प्रतिनिधि सोनू, सतपाल, रमेश, ओमप्रकाश, कृष्ण पहलवान, कर्ण सिंह, सुरेंद्र नंबरदार, रमेश पंच, महाबीर पंच, रामकिशन, सत्यबीर आदि ने बताया कि उनके गांव में नया वाटर वर्क्स बनना प्रस्तावित है। पिछले करीब तीन साल से यह प्रोजेक्ट कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके तहत गांव में वाटर वर्क्स के जीर्णोद्घार के साथ-साथ नई पेयजल लाइनें भी बिछनी हैं लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समय गांव में जो पेयजल आपूर्ति हो रही है वो पीने लायक नहीं है। गांव की करीब आठ हजार की आबादी इस समय पूर्णतया प्राइवेट सप्लाई पर ही निर्भर है। हर माह ग्रामीणों को 1500 से 200 रुपये के पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि गांव में बिछाई गई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई गलियों में तो एक बूंद पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को घरेलू कामकाज भी टैंकर के पानी से निपटाने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी कई बार समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
डीसी साहब ने हमें जल्द से जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है। ग्रामीण पिछले तीन सालों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव में नया वाटर वर्क्स बनना प्रस्तावित है और पंचायत की मांग है कि जल्द से जल्द इस पर काम शुरू कराया जाएं।
सोनू कुमार, सरपंच प्रतिनिधि समसपुर
जल्द से जल्द समसपुर के ग्रामीणों की समस्या का समाधान प्रशासन करा देगा। इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।
- अजय सिंह तोमर, उपायुक्त, चरखी दादरी