फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बिजली कट से झोझू कलां व आसपास के करीब परेशान करीब 36 गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को झोझू कलां के बिजली निगम कार्यालय के समीप पूर्व सरपंच राजेश सांगवान के नेतृत्व में धरना दिया व नारेबाजी की। धरन की सूचना के बाद एसडीओ राजदीप मौके पर पहुंचे और लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने कहा कि पिछले काफी समय से झोझू कलां व आसपास के गांवों में रोजाना 18 से 20 घंटे तक कट लग रहे हैं। बिजली कटों की वजह से पानी आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने समस्या के संबंध में बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस विषय में एक कमेटी गठित होगी ताकि आगे कोई समस्या न आए। उन्होंने सोमवार से ही 18 घंटे बिजली आपूर्ति करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हो गए। इस मौके पर सूरजभान, किसान नेता मीर सिंह जेवली , कमल सिंह मांढ़ी, विरेंद्र पहलवान , जिला पार्षद अजय संांगवान, सरपंच झोझू दलबीर सिंह गांधी, झोझू खूर्द सरपंच बिल्लू सांगवान, हरिराम कादमा, कप्तान सूरजभान , प्रीतम पूर्व चेयरमैन के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप सांगवान, रामकुमार आर्य, महेंद्र झोझू, हरिकिशन, मास्टर संजू, रामवीर सांगवान, बबलू सांगवान, किसान नेता सुरेश कादमा, तालेराम, आशीष, मनजीत , गजेंद्र , गुरदीप सांगवान, वेदप्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed