फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन विरोध जारी

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन विरोध जारी

Wed, 06 Dec 2017 03:13 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 03:13 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन विरोध जारी
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन विरोध जारी
विज्ञापन

फैमिली पेंशनर को भी एलटीसी की सुविधा देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन जारी कर दिया है। लघु सचिवालय के समीप मानसरोवर पार्क में महम ब्लाक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 29 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री के साथ मांगों को लेकर बातचीत हुई और इसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। लेकिन आज तक सरकार एक भी मांग को पूरा नहीं कर सकी है। जिला प्रधान धर्मवीर मलिक, प्रेस सचिव जगपाल सांगवान ने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार मानी गई मांगों को लागू नहीं करेगी तब तक रिटायर्ड कर्मचारियों के आंदोलन का बदस्तूर जोरदार तरीके से जारी रहेगा। इन हालात में सरकार को चाहिए कि वो बिना विलंब किए मांगों को जल्द पूरा करे। कामरेड़ रामकिशन ने रिटायर्ड कर्मचारियों से लूट बंद करने के अलावा फैमिली पेंशनर को भी एलटीसी की सुविधा देने की मांग की। उप प्रधान सतवीर मलिक ने पंजाब की तर्ज पर पेंशन में बढ़ोतरी करने, 60 वर्ष की आयु के पुरूषों को बस किराए में रियायत देने, प्राइवेट स्कूल, कालेज, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों से रिटायर्ड कर्मचारियों को भी पूरे पेंशन लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन

जगपाल सांगवान ने बताया कि धरने के तीसरे दिन लाखनमाजरा ब्लाक की बारी है और 7 दिसंबर को धरना आयोजित करके उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित मांग पत्र सौंपा जायेगा। इस मौके पर कामरेड रामकिशन, जिला प्रधान धर्मबीर, उपप्रधान सतबीर मलिक, प्रेस सचिव जगपाल सांगवान, रामधारी वशिष्ठ, रामकुमार प्रधान महम, उमेद आर्य, भीम सिंह, बाबू राम रोहिल्ला, प्रेमचंद, मास्टर रामकिशन, सुखीराम, लक्ष्मीचंद, निर्मला राठी, दया सिंह, बनारसी दास, रणधीर राठी, रामभज, ओमप्रकाश इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed