{"_id":"5a1882d64f1c1b7a548bf110","slug":"161511555798-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदी गोशाला में सर्दी से बचाव के लिए लगाए टीन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदी गोशाला में सर्दी से बचाव के लिए लगाए टीन शेड
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदी गोशाला में गायों को सर्दी से बचाव के लिए लगाए टीन शेड
नारनौल। श्री गोपाल गोशाला में पिछले वर्ष सर्दी से हुई गायों की मौत से सबक लेने के बाद नगर परिषद की ओर से रघुनाथपुरा की पहाड़ी के पास चलाई जा रही नंदी गोशाला में गायों के लिए टीन शेड व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करवाई जा रही है। नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी भी समय-समय पर गोशाला में जाकर गायों की व्यवस्था का जायजा ले रहे है।
इसी कड़ी में नगर परिषद ईओ अभय सिंह यादव ने भी शुक्रवार सुबह करीब दस बजे नंदी गोशाला पहुंचकर सर्दी से बचाव के लिए गायों के लिए बनाए जा रहे टीन शेड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों को भी गायों की देखरेख में कोताही बरतने पर फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि गोशाला में गायों के खाने के पर्याप्त मात्रा में चारा व पीने के लिए पर्याप्त मीठा पानी उपलब्ध है। इसके अलावा पशु पालन विभाग की ओर से प्रतिदिन वीएलडी चिकित्सक बीमार गायों की देखरेख के लिए आ रहे है। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के चलते वर्तमान में ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में गायों का सर्दी से बचाव करने के लिए नगर परिषद द्वारा गोशाला में अतिरिक्त टीन शेड का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके साथ ही पहले से बने टीन शेड के चारों ओर तिरपाल व लोहे की चद्दर लगवाया जा रहा है ताकि सर्दी के कारण किसी पशु मौत न हो।
-रात को गोशाला पहुंचे ईओ
नगर परिषद ईओ अभय सिंह वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे नंदी गोशाला की व्यवस्था देखने अचानक पहुंच गए। जहां उन्होंने देखा की कुछ गायों रात के समय खुले में बैठी है। इस पर उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए बाहर बैठी गायों को तुरंत टीन शेड के अंदर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को गायों की ठीक प्रकार से देखरेख करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
-टीन शेड लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
नगर परिषद ईओ अभय सिंह ने बताया कि नंदी गोशाला में सर्दी से बचाव के लिए गायों हेतु टीन शेड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आगामी एक-दो दिन में टीन शेड के चारों ओर तिरपाल व लोहे की चद्दर लगाने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रकार गोशाला में सर्दी से बचाव हेतु पूरी व्यवस्था कर ली जाएगी।
-जंगली जानवरों पर रोक के लिए लगवाई जाली
वहीं नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी ने बताया कि नंदी गोशाला पहाड़ी क्षेत्र में होने व चारदीवारी न होने के कारण अक्सर आवारा कुत्ते व अन्य जंगली जानवर दिन व रात के समय आ जाते है। जोकि बीमार गायों को अपना शिकार बनाकर नोच डालते थे। इन बाहरी जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए नगर परिषद ने गोशाला के चारों ओर लोहे की जाली लगवा दी है। ताकि बाहर से काई जंगली जानवर अंदर न आ सके। हालांकि नगर परिषद इससे पूर्व तार बाड़ करवा रखी थी, लेकिन तार बाड़ पूरी तरह सुरक्षित नहीं थी। इसके चलते आवारा कुत्ते व अन्य जंगली जानवर आसानी से गोशाला में प्रवेश कर जाते थे।
नंदी गोशाला अन्य सरकारी गोशालाओं के मुकाबले साफ-सुथरी व सुविधा संपन्न है। गायों की चारा-पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा देखरेख के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं समय-समय पर वे स्वयं यहां आकर जायजा लेते है। वीरवार रात को भी उन्होंने गोशाला आकर स्थिति का जायजा लिया।
-अभय सिंह ईओ, नगर परिषद नारनौल।