फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   392 दिन बाद आज दादरी आएंगें सीएम, 300 फरियादी लगाएंगे न्याय की गुहार

392 दिन बाद आज दादरी आएंगें सीएम, 300 फरियादी लगाएंगे न्याय की गुहार

Sat, 14 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
392 दिन बाद आज दादरी आएंगें सीएम, 300 फरियादी लगाएंगे न्याय की गुहार
392 दिन बाद आज दादरी आएंगें सीएम, 300 फरियादी लगाएंगे न्याय की गुहार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
392 दिन के इंतजार के बाद सूबे के मुखिया आज अपनी घोषणाओं की अपडेट रिपोर्ट लेने के लिए आज सुबह 11 बजे दादरी पहुंचेंगे। इस दौरान लघु सचिवालय में खुला दरबार भी लगाया जाएगा और इसमें करीब 300 फरियादी सीएम से न्याय की गुहार लगाएंगे। जिला प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी विजय कुमार सिद्प्पा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली और उन्हें सीएम की तैयारियों के संबंध में निर्देश भी दिए। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 300 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं। इसके अलावा शहर के बाहरी व अंदरुनी क्षेत्र में एक दर्जन पुलिस नाके भी रहेंगे। वहीं, लघु सचिवालय में वीआईपी, अधिकारियों व आमजन की एंट्री के लिए तीन अलग-अलग गेट खोले जाएंगे। फ्रंट गेट से जहां वीआईपी एंट्री होगी तो वहीं पीर बाबा मजार के समीप स्थित गेट से अधिकारी ही एंट्री कर सकेंगे। जनता की एंट्री के लिए लघु सचिवालय का पिछला गेट खुला रहेगा।
उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करीब साढ़े 10 बजे दादरी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे भिवानी रोहतक रोड के नए बाईपास पर लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे और घिकाड़ा पंप हाउस का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री पंप हाउस परिसर में ही करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से होने वाले लोहारू कैनाल, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी, अटेला डिस्ट्रीब्यूटरी और मैहड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य की नींव भी रखेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री लघु सचिवालय के नए भवन के सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश देंगे। इस दरबार में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जो अपनी शिकायत का पंजीकरण करवा चुके हैं। जनता दरबार में शिकायतकर्ता लघु सचिवालय के नए भवन के पीछे प्राथमिक पाठशाला के सामने वाले गेट से प्रवेश करेंगे। इसके लिए लघु सचिवालय की चारदीवारी का गेट खोल दिया गया है। एक शिकायत के लिए मुख्यमंत्री से दो या तीन व्यक्ति ही मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, निगरानी समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और उसके बाद पत्रकारों से भी रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को ही जिला के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को सुबह बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के दादरी आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल व प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ प्रमुख कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने सबसे पहले जनता कॉलेज स्टेडियम में बनाए गए हैलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम परिसर में बैरिकेड लगवाने के निर्देश दिए।
आरओबी व पंप हाउस का दौरा कर डीसी ने जांचे प्रबंध
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने भिवानी-रोहतक रोड के लिए बनाए गए नए बाईपास का निरीक्षण किया। इस रोड पर बने आरओबी का मुख्यमंत्री आज उद्घाटन करेंगे। यहां लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एके मेहता व कार्यकारी अभियंता उदयवीर झांझड़िया को उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए यहां पुख्ता प्रबंध किए जाएं। इसके बाद उपायुक्त ने घिकाड़ा पंप हाउस नंबर एक का दौरा किया। इस पंप हाउस का मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे और इसी परिसर में नहरों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त ने लोहारू जल सेवा मंडल के अधीक्षण अभियंता बी.एस. नारा व कार्यकारी अभियंता दलीप सिंह को इस परिसर की सफाई व्यवस्था, ग्रामीणों के लिए बैठने की व्यवस्था, पार्किंग इत्यादि के बारे में निर्देश दिए।
खुले दरबार में पंजीकृत शिकायतकर्ता की ही ले सकेंगे एंट्री
उपायुक्त ने लघु सचिवालय परिसर का भी अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने सचिवालय के पिछले द्वार का निरीक्षण करते हुए कहा कि यहां जनता दरबार के लिए आने वाले नागरिकों के बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। पंजीकरण के अनुसार अपनी समस्या रखने वाले नागरिकों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रथम तल के सभागार में भेजा जाएगा। लघु सचिवालय के आस पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि शनिवार को किसी भी शिकायत का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। केवल पंजीकृत शिकायतकर्ताओं को ही जनता दरबार में प्रवेश की अनुमति होगी। उपायुक्त ने सचिवालय के सभागार का भी निरीक्षण कर अधिकार1ियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला व नगराधीश मनीष फौगाट, डीएसपी अनूप सिंह दहिया, सुरेश हुड्डा, अजीत सिंह, नारायण चंद, डीआरओ राजकुमार, नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र, कार्यकारी अभियंता जितेन्द्र हुड्डा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
वर्जन::
सीएम दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मैंने करीब 300 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की है और इसके अलावा एक दर्जन नाके भी लगाए गए हैं। तीन अलग-अलग गेट एंट्री के लिए खोले गए हैं।

सुनील दलाल, एसपी
वर्जन::
जिला प्रशासन ने सूबे के मुखिया के आने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के इंतजाम के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। मैंने सीएम के तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर प्रबंधों का भी जायजा लिया है।
विजय कुमार सिद्प्पा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed