फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा पुलिस के सिपाई ने गोलियां मार की युवक की हत्या-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

हरियाणा पुलिस के सिपाई ने गोलियां मार की युवक की हत्या-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Tue, 08 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
 हरियाणा पुलिस के सिपाई ने गोलियां मार की युवक की हत्या-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन

तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपियों में एक हरियाणा पुलिस का सिपाही, सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शहर में सोमवार दोपहर दिन दहाडे़ तीन युवकों ने गली खाईवाली में एक युवक की गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी। वारदात के बाद घटना स्थल के आसपास मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भाग भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कक्कड़, शहर थाना इंचार्ज राम सिंह और सीआईए इंचार्ज राजा राम पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में हत्याकांड को अंजाम देकर भाग रहे तीन लोगों की फोटो कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार हत्याकांड को अंजाम देने वालों में से एक हरियाणा पुलिस का सिपाही सुभाष है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
गांव बकरियांवाली निवासी 30 वर्षीय संदीप जाखड़ सिरसा शहर के भादरा बाजार स्थित गली खाईवाली में ऑनलाइन फार्म भरने व फोटो स्टेट की दुकान करता था। रोजाना की भांति संदीप अपनी गाड़ी में सवार होकर सोमवार सुबह दुकान में आया। करीब 12:30 बजे पोलो गाड़ी दुकान के बाहर रुकी और उसमें से तीन युवक उतरकर दुकान में गए। उक्त युवकों ने दुकान में घुसते ही अंदर बैठे संदीप पर पिस्तौल से गोलियां चला दीं। एक गोली संदीप के सिर पर व दो गोली सीने में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय संदीप के पास उसके दो साथी बैठे थे जो गोली चलते ही डर के मारे भाग गए। हत्या को अंजाम देने के बाद दो युवक पैदल भागे और एक युवक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात का पता चलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालने लगी तो उसमें वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीनों युवकों की फोटो कैद मिली। कैमरे में एक युवक हाथ में पिस्टल लिए हुए है, जिसकी पहचान हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत सुभाष के रूप में हुई है। सुभाष की तैनाती इस समय हरियाणा पुलिस की आईआरबी भोडसी में है। सुभाष की पत्नी भी हरियाणा पुलिस में हवलदार है और उसकी तैनाती सिरसा में महिला पीसीआर में है। हत्यारोपी सिपाही सुभाष फतेहाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed