{"_id":"5963eed54f1c1b89608b45de","slug":"161499721429-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरागढ़ी से उबर कैब बुक कराकर लाए, सांघी पहुंचने पर लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरागढ़ी से उबर कैब बुक कराकर लाए, सांघी पहुंचने पर लूटी
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरागढ़ी से उबर कैब बुक कराकर लाए, सांघी पहुंचने पर लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीरागढ़ी से रोहतक के लिए उबर कैब बुक कराकर लाए तीन आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। गांव सांघी के पास चालक को उतारकर तीनों आरोपी कार लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर चालक को जान से मारने की धमकी भी दी। सांपला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के जिला महोबा के रहने वाले मानविंद्र ने बताया कि सोमवार को वह पीरागढ़ी में रिट्ज कार लिए हुए खड़ा था। उसकी कार उबर कैब से अटैच है। पीरागढ़ी में तीन युवकों ने 2100 रुपये में रोहतक जाने के लिए कार बुक कर लिया। चालक ने बताया कि आरोपियों ने गांव तक छोड़ने के लिए कहा। सांघी के पास पहुंचे तो आरोपियों ने पिस्टल के बल पर कार को रुकवा लिया और नीचे उतार दिया। आरोपियों ने कार लूटने के बाद उसे धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। एसएचओ राजबीर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।