फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ddf

ddf

Sun, 18 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
ddf
रोहतक संभालें हुड्डा, प्रदेश की चिंता नहीं करें : कै. अजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक संभालें, प्रदेश की चिंता नहीं करें। रविवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में हुड्डा के 25 जून को रेवाड़ी में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर कैप्टन अजय ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर सोमवार सुबह शांती देवी एजुकेशनल ट्रस्ट सहारनवास के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव चिरंजीव राव की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश में जवानों और किसानों की दुर्दशा हो रही है। जम्मू-कश्मीर में लश्कर आतंकियों ने इंस्पेक्टर फिरोज अहमद डार सहित छह पुलिसकर्मियों को शहीद कर दिया। कश्मीर में बहुत बुरे हालात हैं। मंदसौर में शिवराज सरकार निहत्थे किसानों पर गोलियां चलवा रही है। जो भी विपक्ष के नेता सवाल पूछते हैं उनके यहां रेड डाली जाती है।
विज्ञापन


रिटर्न भरने में आएगी परेशानी
यादव ने कहा कि जीएसटी लागू करके गोल्ड, बिस्कुट, टेक्सटाइल्स, फुटवियर और एग्रीकल्चर मशीन पर टैक्स स्लैब तय कर दिए। इससे रिटर्न भरने में दिक्कत आएगी। यह सरकार जनता हितैषी नही है। झूठे प्रचार में 11 अरब रुपये सरकार ने खर्च कर दिए हैं। रेवाड़ी में हो रहे जलभराव को लेकर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए तीन करोड़ रुपये पास कराए, लेकिन विभाग की लापरवाही से समस्या जस की तस है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश सैनी, ब्लाक समिति मेंबर नरेश शर्मा, प्रजापति समाज के प्रधान बीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed