फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fgfg

fgfg

Sun, 18 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
fgfg
दिन में हुआ झगड़ा, रात को दोस्तों ने गला घोंटकर की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे छतरी वाला कुंआ के पास मिले शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। तीन जून को शहर के हुडा सेक्टर निवासी एक युवक का शव बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे छतरी वाले कुआं के पास मिला था। शव के सिर पर बायीं तरफ और गले में भी चोट के निशान मिले हैं। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश जिला बरेली के हाजीपुर निवासी अमरपाल पुत्र भजनलाल और रामबीर पुत्र किशन लाल निवासी सिकरी को गिरफ्तार किया है। उनको रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ने दिन में झगड़ा होने के बाद रात को गला घोंटकर युवक की हत्या की थी।

शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मनीष दोनों आरोपियों का दोस्त था। दोनों आरोपी शहर में छोले कुल्चे की रेहड़ी लगाते थे। दो जून को दिन में मनीष का रामबीर और अमरपाल के साथ झगड़ा हो गया। इसमें मनीष ने उनकी रेहड़ी को भी नुकसान पहुंचाया था। लोगों के बीच-बचाव के चलते मामला शांत हो गया था। उसी रात मनीष उनके कमरे पर चला गया। दोनों आरोपियों ने पहले ही उसको मारने का प्लान बनाया हुआ था। मनीष कमरे पर अपने साथ हाकी लेकर गया था। आरोपियों ने मनीष से हाकी छीनकर उस पर वार कर दिया। इसके साथ-साथ दोनों ही आरोपियों ने मिलकर उसको पत्थर भी मारे। इसके बाद उन्होंने मनीष की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद रात को ही दोनों आरोपियों ने मनीष के शव को बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे छतरी वाली कुएं के पास पुलिया पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन कर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनको रविवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed