फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वैश्य संस् था के प्रधान और चुनाव अधिकारी के बीच हुई हाथापाई, नामांकन प्रक्रिया पर रोक

वैश्य संस् था के प्रधान और चुनाव अधिकारी के बीच हुई हाथापाई, नामांकन प्रक्रिया पर रोक

Thu, 15 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
वैश्य संस्
था के प्रधान और चुनाव अधिकारी के बीच हुई हाथापाई, नामांकन प्रक्रिया पर रोक
वैश्य संस्था के प्रधान और चुनाव अधिकारी के बीच हुई हाथापाई, नामांकन प्रक्रिया पर रोक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नामांकन से एक दिन पहले ही वैश्य संस्था के प्रधान और चुनाव अधिकारी के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। हमले के बाद जहां चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता की तबीयत दोबारा से बिगड़ गई है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वहीं, संस्था के प्रधान राजेंद्र बंसल को हल्की खरोंचे आई हैं। इस पूरे विवाद के बाद वीरवार को होने वाली नामांकन प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है। इस पर फैसला जिला सोसायटी कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच वीरवार को होने वाली बैठक में होगा।

वैश्य संस्था में 2 जुलाई को कॉलेजियम का चुनाव है। इसके लिए 15 जून से नामांकन शुरू होना था। चुनाव और नामांकन की तैयारियों को लेकर ही निर्वाचन अधिकारी विजय गुप्ता ने बुधवार को नोडल अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक बुलाई। दोपहर 11:30 बजे वैश्य कालेज ऑफ एजुकेशन में बैठक हुई। बैठक की शुरूआत में ही नोडल अधिकारी आरए भारद्वाज ने आरओ एक ज्ञापन सौंपा। इसमें नोडल अधिकारी ने कहा कि वे असमंजस में हैं कि वह आरओ के आदेशों को माने या कार्यवाहक प्रधान बंसल की बात सुनें। संस्था में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित वर्तमान वातावरण में काम करने की स्थिति में नहीं है। बैठक के बीच में ही प्रधान राजेंद्र बंसल पहुंचे। उन्होंने आरओ से जवाब मांगा कि वे पद से हटाए जाने के बाद किस अधिकार से बैठक ले रहे हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तू तू-मैं मैं इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक नौबत आ गई। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई और मामले को बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की। नामांकन से एक दिन पहले दोनों पदाधिकारियों के बीच हुए हमले से संस्था एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। चुनाव पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं। अब जिला सोसायटी कार्यालय में होने वाली बैठक ही चुनाव प्रक्रिया पर फैसला तय करेगी।
विज्ञापन


आरओ और उनके भाई ने किया हमला, दी धमकी
वैश्य संस्था के प्रधान राजेंद्र बंसल ने कहा कि वे उप प्रधान विनय जैन और सोसायटी के दो सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र गोयल व रोहित गुप्ता के साथ कार्यालय आए थे। यहां आकर पता चला कि विजय गुप्ता वैश्य कालेज ऑफ एजुकेशन में कर्मचारियों की बैठक ले रहे हैं। उन्हें चुनाव अधिकारी के पद से हटाया गया है। इस बारे में जब आरओ को मना किया तो उन्होंने अपने भाई अजय गुप्ता और नरेंद्र गोयल काकू के साथ मिलकर हमला बोल दिया। उन्होंने हाथापाई और गाली-गलौज करने के साथ ही धमकी भी दी। इस पूरी घटना के सबूतों को मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तक बंद कर दिए गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस के सामने ही दोनों ने उन पर हमला किया और समाज के लोगों ने उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने की बदसलूकी-मारपीट, स्टाफ को दी धमकी
चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता का कहना है कि चुनाव और नामांकन की तैयारियों को लेकर बैठक चल रही थी। इसी बीच प्रधान ने आकर उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट की। उनका गिरेबान भी पकड़ लिया और हाथापाई भी की। बंसल ने स्टाफ को भी धमकी दी कि अगर किसी ने भी निर्वाचन अधिकारी के आदेशों की पालना की तो वे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। प्रधान ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी भी दी। गुप्ता ने कहा कि संस्था के अंदर वर्तमान प्रधान द्वारा उड़ाई जा रही अफवाहों, गैर कानूनी आदेशों, चुनाव प्रक्रिया में अवरोध डालना, स्टाफ को चुनाव प्रक्रिया की ड्यूटी से हटाना और निर्वाचन अधिकारी के आदेशों को नहीं मानने जैसी गतिविधियां की जा रही है।


सोसायटी कार्यालय में दोपहर 12 बजे होगी बैठक
वैश्य संस्था के कार्यवाहक प्रधान राजेंद्र बंसल और आरओ विजय गुप्ता की वीरवार को सोसायटी कार्यालय में दोपहर 12 बजे बैठक होगी। यह बैठक कार्यवाहक सोसायटी रजिस्ट्रार राजेश खेड़ा लेंगे। इस बैठक में दोनों पक्षों की ओर से रखी गई बातचीत पर ही नामांकन पर फैसला होगा। अगर दोनों पक्षाें ने आपसी समझौता कर लिया तो नामांकन होगा, नहीं तो चुनाव टल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed