फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   160 seats will be admitted in Mokhra's Sakshi Malik Government Girls College

Rohtak News: मोखरा के साक्षी मलिक राजकीय कन्या महाविद्यालय में 160 सीटों पर होगा दाखिला

Fri, 02 Jun 2023 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 02 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
160 seats will be admitted in Mokhra's Sakshi Malik Government Girls College
महम। मोखरा स्थित साक्षी मलिक राजकीय कन्या महाविद्यालय क्षेत्र के आस-पास की ग्रामीण छात्राओं के लिए बेहतर विकल्प बना है। इसमें दाखिला लेने के लिए अभी से छात्राओं ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। महाविद्यालय में बीस कोर्स के लिए 160 सीटें है।
विज्ञापन

प्राचार्य सीमा जैन ने बताया कि छात्राओं व अभिभावकों के लिए खुशी की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़े शहरों जैसी सुविधा मिल रही है। महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार सत्र 2023-24 की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन प्रक्रिया पांच जून से 19 जून तक चलेगी।। आठ से 23 जून तक दस्तावेज जांचे जाएंगे। यह काम भी ऑनलाइन होगा। पहली मेरिट सूची एक जुलाई को जारी की जाएगी। इस सूची में नाम दर्ज कराने वालों को फीस जमा करने के लिए समय दिया जाएगा। इस बार 20 जुलाई तक मेरिट सूची जारी करने और फीस जमा कराने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे 21 जुलाई से शैक्षणिक कार्य शुरू किया जा सकता है। रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसिलिंग 21 जुलाई को ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed