{"_id":"6182dcf179aec715f63040c3","slug":"16-new-dengue-cases-found-figure-crosses-200-rohtak-news-rtk6289414113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 16 नए केस मिले, आंकड़ा 200 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 16 नए केस मिले, आंकड़ा 200 पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को डेंगू के 16 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा भी 200 पार पहुंच गया है। इसके अलावा 14 जगह पर मच्छर का लार्वा मिला है। इसके चलते संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
डेंगू के केस मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में 11 व शहरी क्षेत्र में डेंगू के पांच केस मिले। इनमें महम से 5, सांपला में 2, बहलबा, मदीना, नया बांस, गीझी, शोरा कोठी, सैनीपुरा, गुरु नानकपुरा, लाढ़ौत रोड से एक-एक केस शामिल है। इन सभी जगहों पर रहने वाले मरीज व उसके पास पड़ोस में एंटी लार्वा एक्टिविटी व फॉगिंग के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 220 हो गई है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को भी एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई। स्पेशल माइक्रो प्लान के तहत विभिन्न टीमों ने झज्जर रोड, जेपी कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, दरयाव नगर, प्रेम नगर, तिलक नगर, पीजीआईएमएस परिसर, जनता कॉलोनी, सुभाष नगर में घर-घर जाकर जांच की। इस दौरान 14 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। इन घरों में रहने वालों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उप सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी जारी है। नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता ने टीम की ओर से किए जा रहे डेंगू केसों को जांचा। मरीज के परिवार से अन्य सदस्यों व आसपास बुखार के मरीजों की जानकारी ली। साथ ही लोगों के स्लाइड भी बनाए गए। लोगों को एहतियात के तौर पर खाने, पीने व अन्य जरूरी जानकारी देने के साथ मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।