{"_id":"5d0bf63e8ebc3e73c752533c","slug":"156106500714-rohtak-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की मौजूदगी में आंधी, उखड़ा योग शिविर का टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की मौजूदगी में आंधी, उखड़ा योग शिविर का टेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। प्रदेश में अब योग आयोग की जगह योग परिषद का गठन किया जाएगा, जिसमें योग के जानकार सदस्य होंगे, जो ज्यादा से ज्यादा योग का प्रचार-प्रसार करेंगे। सभी को राजनीति से ऊपर उठकर योग कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। यह कहना है सीएम मनोहर लाल का। वे वीरवार शाम को प्रदेश स्तरीय योग समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान देर शाम आई आंधी से योग कार्यक्रम के लिए लगा टेंट उखड़ गया। होर्डिंग भी टूटकर सड़क पर आ गिरे। अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से दोबारा से व्यवस्था को व्यवस्थित किया।
सीएम ने कहा कि आज योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जोकि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। प्रदेश सरकार योग के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 5 लाख लोग एक साथ योग करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, रोहतक मंडल आयुक्त पंकज यादव, उपायुक्त आरएस वर्मा, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, शमशेर खरकड़ा, रमेश भाटिया, राजकुमार कपूर, राजकुमार सहगल, योग समिति के हरियाणा प्रभारी ईश कुमार आर्य भी मौजूद रहे।
व्यायामशालाओं में लगेंगे योग शिक्षक
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के राष्ट्रीय प्रभारी राकेश कुमार व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी ईश कुमार आर्य ने सीएम से मुलाकात की और योग मार्गदर्शिका भेंट की। सीएम ने योग मार्गदर्शिका का विमोचन किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ सरकार ने योग और व्यायामशालाएं बनाने का काम शुरू किया है। सरकार ने एक हजार व्यायामशालाएं बनाने की घोषणा की थी, इसमें से 900 व्यायामशालाएं बनाई जा चुकी हैं।