{"_id":"5d0bf63b8ebc3e644d4e3164","slug":"15610650047-rohtak-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. एसएस लोहचब को मिली डीन अकेडमिक अफेयर की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. एसएस लोहचब को मिली डीन अकेडमिक अफेयर की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआईएमएस के कार्डियक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह लोहचब को हेल्थ विश्व विद्यालय प्रशासन ने डीन अकेडमिक अफेयर पद की जिम्मेदारी दी है। डॉ. लोहचब ने यह पद वीरवार को संभाला है। फिलहाल प्रशासन ने यह जिम्मेदारी वरिष्ठ डॉक्टर को अगले आदेश जारी होने तक दिया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी संस्थान के निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव के पास थी। रजिस्ट्रार डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि डीन अकेडमिक अफेयर कार्यालय का कार्य प्रभावित न हो, इसलिए इस पद पर डॉ. लोहचब को उनकी वरिष्ठता के आधार पर दिया गया है।
डॉ. लोहचब को पद देकर जाति पर उठ रहे सवालों को दिया जवाब
संस्थान में बार-बार सवाल उठ रहा था कि भाजपा सरकार आने के बाद गैर जाटों को ही प्राथमिकता दी जा रही है। यही नहीं प्रशासन पर आरोप था कि जाट समुदाय से जुडे़ डॉक्टरों पर ही निशाना साधा जा रहा है। डॉ. अमित मान, डॉ. आरसी सिवाच, डॉ. आरके कडवासरा, डॉ. बिजेंद्र ढिल्लो, डॉ. गीता गठवाला के नाम पर चर्चा है कि इन्हें प्रशासन ने चिन्हित कर कार्रवाई की है। अब प्रशासन ने डीन अकेडमिक अफेयर के पद पर डॉ. एसएस लोहचब को तैनात कर जातिगत आरोपों का जवाब दे दिया है।