{"_id":"5d09542b8ebc3e2ad96e198a","slug":"156089244513-rohtak-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर वेकेशन पर जाते समय सोशल नेटवर्किंग साइट पर न डालें पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर वेकेशन पर जाते समय सोशल नेटवर्किंग साइट पर न डालें पोस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। आज के दौर में सोशल नेटवर्किंग के मामले में फेसबुक का कोई सानी नहीं है। अगर आप इस वक्त अपना स्टेटस अपडेट नहीं कर रहे होंगे तो आप या तो फोटो अपलोड कर रहे होंगे या फेसबुक पर किसी अजीब से क्विज में भाग ले रहे होंगे। जाने-अनजाने हम अपने बारे में ऐसी कई निजी जानकारियां फेसबुक या इंस्टाग्राम पर साझा करने लगे हैं जिनके बारे में आमतौर पर हम किसी से जिक्र तक करना पसंद नहीं करते। अब बदलते समय के साथ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी हाईटेक हो चुके हैं। इन दिनों अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाए। भूल कर भी अपनी समर वैकेशन की पोस्ट सोशल साइट पर ना डाले। क्योंकि आपकी पोस्ट देखकर हाईटेक चोरों को वारदात करने का मौका मिल जाएगा, आपकी गैर मौजूदगी में आपका घर साफ करने का। इस बारे में साइबर क्राइम एक्सपर्ट स्पेशल इंस्पेक्टर सुरेंद्र लाठर ने हमें सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह बरतें सावधानी
- किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर वेकेशन की पोस्ट न डालें।
- कीमती सामान को बैंक लॉकर में रखकर जाएं।
- किसी रिश्तेदार को घर पर छोड़कर जाएं।
- घर के मुख्य द्वार पर कभी लॉक न लगाएं, बल्कि अंदर से लॉक करके जाएं।
- घर में एक-दो कमरों में लाइट जलती छोड़कर जाएं।
- घर के नौकरों के साथ भी प्लान शेयर न करें।
- पड़ोसियों से भी तालमेल बनाकर रखें।
केस-1
ग्रीन रोड पर रहने वाली आशिमा अपने परिवार के साथ दुबई घुमने गई। उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर घूमने जाने की वीडियो और फोटो स्टेटस अपडेट किए। इसका नतीजा यह रहा कि 10 दिन की ट्रिप के बाद जब वह घर लौटे तो उनके घर चोरी हो चुकी थी। अच्छी बात यह रही कि आशिमा के पापा ने पहले ही सारी ज्वेलरी और नकदी बैंक में जमा करवा दी थी। इसलिए घर का कुछ सामान ही चोर उठाकर ले जा सके। पुलिस रिपोर्ट कराई तो पता चला कि यह साइबर क्राइम का मामला है। हमारे सोशल साइट पर पोस्ट डालने की लापरवाही से ही यह घटना हुई।
केेस-2
जनता कॉलोनी की मोनिका सेवाल ने बताया कि उसने एक हफ्ते के लिए अपने परिवार के साथ कसौली की ट्रिप प्लान की थी। लेकिन पड़ोस में 2 दिन पहले ही चोरी होने के कारण हमने घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। छानबीन के बाद पता चला की पड़ोसी परिवार ने ट्रिप के फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट किए थे। जिसकी वजह से चोर अलर्ट हुए और इतना बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
सोशल साइट से मिलती है चोरों को अपडेट
हाईटेक चोरों को सोशल नेटवर्किंग साइट से अपडेट मिल जाती है कि फलां परिवार कितने दिन की ट्रिप पर हैं और घर पर इस समय कोई नहीं मिलेगा। वह सेंध लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरों से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जिससे ट्रिप का मजा भी किरकिरा ना हो और चोरी का भी खतरा ना रहे।
- सुरेंद्र लाठर, स्पेशल इंस्पेक्टर, साइबर क्राइम एक्सपर्ट।