{"_id":"5d06aaa98ebc3e4315133d9f","slug":"156071798119-rohtak-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला लेने के लिए बचे महज चार दिन, आधे से ज्यादा बच्चों के नहीं हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला लेने के लिए बचे महज चार दिन, आधे से ज्यादा बच्चों के नहीं हुए दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। प्रदेश में चल रही नियम 134 ए की दाखिला प्रक्रिया में अभ्यर्थियों व अभिभावकों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया में रोहतक ब्लॉक में 337 अभ्यर्थियों को स्कूल अलॉट हुए हैं। इनमें से रविवार तक 125 अभ्यर्थियों को ही दाखिले मिल पाए हैं। स्कूल अलॉटमेंट की दूसरी सूची जारी होने के नौ दिन बाद भी ज्यादातर अभ्यर्थी दाखिला नहीं ले पाए हैं। कारण है गर्मी की छुट्टियों के चलते स्कूल अथॉरिटी का स्कूल में उपस्थित न होना।
15 मार्च से प्रदेश में नियम 134 ए की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। अभी भी दूसरे चरण में अलॉट हुए अभ्यर्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ा रही है। जब ये अभ्यर्थी अलॉट हुए स्कूल में पहुंचते हैं तो वहां पता लगता है कि गर्मी की छुट्टियों के चलते स्कूल अथॉरिटी वेकेशन पर है। वहां से परेशान होकर अभ्यर्थी खंड शिक्षा कार्यालय व जिला शिक्षा कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाते हैं। यहां उन्हें कहा जाता है कि वे बीआरसी कार्यालय में इंतजार करें, किसी भी अभिभावक को किसी भी निजी स्कूल में जाने की आवश्यकता नहीं है। निजी स्कूलों से दाखिला कमेटी के सदस्य बीआरसी कार्यालय में आकर ही उनके दस्तावेजों की जांच कर उनका दाखिला सुनिश्चित करेंगे, लेकिन बीआरसी कार्यालय में एकाध स्कूल की दाखिला कमेटी ही पहुंचती है। दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। शेड्यूल के अनुसार दूसरे चरण में दाखिला पाने की अंतिम तिथि 20 जून है। अभिभावक हर रोज बीआरसी कार्यालय में पहुंचते हैं, यहां पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक इंतजार करने के बाद वे खाली हाथ लौट जाते हैं। वहीं सोमवार को संत कबीर जयंती पर शिक्षा कार्यालय की छुट्टी के चलते अभिभावकों की परेशानी बढ़ना तय है।