फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बस स्टैंड क्रासिंग खोली, आज बंद होगी सोनीपत स्टैंड क्रासिंग

बस स्टैंड क्रासिंग खोली, आज बंद होगी सोनीपत स्टैंड क्रासिंग

Sun, 09 Jun 2019 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड क्रासिंग खोली, आज बंद होगी सोनीपत स्टैंड क्रासिंग
रोहतक। एलीवेटेड रेल ट्रैक के निर्माण की वजह से बंद की गई बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग शनिवार शाम खोल दी गई। अब रविवार से 30 दिन के लिए सोनीपत स्टैंड क्रॉसिंग को बंद किया जाएगा। इसकी वजह से शीला बाईपास से सोनीपत स्टैंड की तरफ कबीर कॉलोनी, मॉडल टाउन लक्ष्मी नगर आदि से आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन

रोहतक-गोहाना रेल मार्ग शहर के बीचोंबीच से गुजरता है जिससे 24 घंटे के अंदर करीब 25 सवारी व माल गाड़ियां गुजरती हैं। जब ट्रेन गुजरती है, तो बजरंग भवन रेलवे क्रॉसिंग, सोनीपत स्टैंड क्रॉसिंग और बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया जाता है। इससे शहर में कई बार जबरदस्त जाम की समस्या पैदा हो जाती है लोगों को जूझना पड़ता है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए हरियाणा सरकार के सहयोग से रेलवे एलीवेटेड रेल ट्रैक बनवा रहा है, जो चिन्यौट कॉलोनी से आईटीआई तक बनेगा। इस ट्रैक की लंबाई करीब 4.8 किमी. है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण ट्रैक को बनाने का काम तेज कर दिया गया है, ताकि चुनाव तक लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। इस वजह से करीब 25 दिन पहले बस स्टैंड क्रॉसिंग पर पाइलिंग बनाने की वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। रोडवेज की बसों को राजीव गांधी स्टेडियम से होते हुए संचालित किया गया। इस क्रासिंग पर काम पूरा हो जाने के कारण शनिवार की रात को आम जनता के लिए खोल दिया गया। वहीं, सोनीपत स्टैंड क्रॉसिंग को बंद करने के लिए बैरियर आदि को पहुंचाना शुरू कर दिया गया। अब रविवार से 30 दिन के लिए सोनीपत रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को कबीर कालोनी, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर आदि के रास्तों से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के एक्जीक्यूटिव अधिकारी ने बताया कि शनिवार की देर शाम सात बजे बस स्टैंड क्रासिंग को खोल दिया गया है। रविवार को सोनीपत स्टैंड क्रासिंग को 30 दिन के लिए बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed