फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पानी पीने से भी बनी रहती है शरीर की कूलिंग

पानी पीने से भी बनी रहती है शरीर की कूलिंग

Sun, 09 Jun 2019 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
पानी पीने से भी बनी रहती है शरीर की कूलिंग
रोहतक। इन दिनों अधिकतम तापमान आसमान पर है। गर्म हवाएं दिनभर लोगों को झुलसा रही हैं। भीषण गर्मी के कारण पशु पक्षी भी हलकान हैं। आगामी दिनों में भी इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद न के बराबर है। ऐसे में शरीर की कूलिंग व्यवस्था को बनाए रखने और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए हर घंटे पानी पीते रहें। डॉक्टरों के मुताबिक रोज कम से कम तीन लीट पानी पीना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

पीजीआई इमरजेंसी प्रभारी डीएमएस डॉक्टर संदीप ने बताया कि हमारे शरीर का तापमान हमेशा 37 डिग्री सेल्सियस होता है, इस तापमान पर ही हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम कर पाते हैं। पसीने के रूप में पानी बाहर निकालकर शरीर 37 सेल्सियस टेम्प्रेचर मेंटेन रखता है, लगातार पसीना निकलते वक्त भी पानी पीते रहना अत्यंत जरूरी और आवश्यक है। शरीर में पानी की कमी होने पर दिक्कते होती हैं। उन्होंने बताया कि जब बाहर का टेम्प्रेचर 45 डिग्री के पार हो जाता है और शरीर की कूलिंग व्यवस्था ठप्प हो जाती है, तब शरीर का तापमान 37 डिग्री से ऊपर पहुंचने लगता है। शरीर का तापमान जब 42 सेल्सियस तक पहुंच जाता है तब रक्त गरम होने लगता है और रक्त में उपस्थित प्रोटीन पकने लगता है। स्नायु कड़क होने लगते हैं इस दौरान सांस लेने के लिए जरूरी स्नायु भी काम करना बंद कर देते हैं। शरीर का पानी कम हो जाने से रक्त गाढ़ा होने लगता है, ब्लडप्रेशर लो हो जाता है, महत्वपूर्ण अंग विशेषत: ब्रेन तक ब्लड सप्लाई रुक जाती है। व्यक्ति कोमा में चला जाता है और उसके शरीर के एक-एक अंग कुछ ही क्षणों में काम करना बंद कर देते हैं, और उसकी मृत्यु हो जाती है।
विज्ञापन

लगातार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें
डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के दिनों में लगातार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए। इससे हमारे शरीर का तापमान 37 मेन्टेन हो पाएगा। किसी भी अवस्था में कम से कम तीन लीटर पानी जरूर पीयें। किडनी की बीमारी वाले लोग प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 लीटर पानी जरूर लें। जहां तक सम्भव हो ब्लड प्रेशर पर नजर रखें। किसी को भी हीट स्ट्रोक हो सकता है। ठंडे पानी से नहाएं। इन दिनों मांस का प्रयोग छोड़ दें या कम से कम करें। फल और सब्जियों को भोजन मे ज्यादा स्थान दें। अपने होठों और आंखों को नम रखने का प्रयत्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिक गर्मी रही। हालांकि, रात के तापमान जरूर कम रहा। शनिवार को सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 43.8 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी गर्मी ऐसे ही सताएगी। 14 जून तक अधिकतम पारा 47 डिग्री तक चला जाएगा। डॉक्टरों ने आवश्यक काम न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

------
गर्मी के मौसम में डायरिया, डीहाईड्रेशन के मरीज आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या काफी है। इन दिनों इमरजेंसी में करीब 700 मरीज आ रहे हैं। इनके लिए सभी सुविधा उपलब्ध है। हालांकि, लोग सावधानी बरतकर हीट स्ट्रोक से बच सकते हैं।
-डॉ. संदीप, प्रभारी, इंमरजेंसी, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed