फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   माता पिता से अपनी बातें साझा करने का नियम बनाए बच्चे

माता पिता से अपनी बातें साझा करने का नियम बनाए बच्चे

Sun, 09 Jun 2019 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
माता पिता से अपनी बातें साझा करने का नियम बनाए बच्चे
रोहतक। टिटौली गांव स्थित स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में बेटी बचाओ अभियान, युवा निर्माण अभियान व स्वामी इंद्रवेश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन चल रहा है। शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम में खेल व स्वास्थ्य जगत की बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इनमें जिला महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी करमिंद्र कौर, 32 बार भारत केसरी का खिताब जीतने वालीं अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी सुमन कुंडू, एक निजी अस्पताल की डॉ. कीर्ति दहिया मुख्य रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुमन कुण्डू ने खेल से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। वहीं डॉ. कीर्ति दहिया ने बच्चों को बताया कि वर्तमान दौर में डिप्रेशन व आत्महत्या करने का सिलसिला सिर्फ इसलिए बढ़ रहा है कि बच्चे अपने अभिभावकों के साथ अपनी बातें साझा नहीं करते। उन्होंने बताया कि जिस दिन बच्चे बातें साझा करने लग जाएंगे इस तरह की समस्याओं का समाधान अपने आप ही हो जाएगा। जिला महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी करमिंद्र कौर ने बताया कि वर्तमान में भी लिंग भेद महिलाओं के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने शिविर में ईश्वर एवं योग के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने साथियों की मिस कॉल पर तो प्रतिक्रिया देते हैं लेकिन जब ईश्वर की मिस कॉल आती है तो हम उसे अनदेखा कर देते हैं। जब हम कोई भी गलत कार्य करते हैं तो हमें भय, लज्जा व शंका उत्पन्न होती है और जब भी कोई अच्छा कार्य करते हैं तो हमें उत्साह होता है यही परमात्मा की मिस कॉल होती है। इस दौरान प्रवेश आर्या, सुमन आर्या, राजकुमारी आर्या, प्राची आर्या, किरण आर्या, रिंकू आर्या, पूजा आर्या, पूनम आर्या, अंजली आर्या मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed