फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीजीआई के हास्टल से शिलान्यास पट गायब

पीजीआई के हास्टल से शिलान्यास पट गायब

Sat, 08 Jun 2019 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई के हास्टल से शिलान्यास पट गायब
रोहतक। पीजीआईएमएस में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तीन जून को शुरू किए गए लड़कों के छात्रावास का शिलान्यास पट चौथे ही दिन गायब हो गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने समारोह पूर्व छात्रावास का शिलान्यास किया था। हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी ने इस घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई है। जबकि संस्थान के ही एक अधिकारी ने नशेड़ियों पर शिलान्यास पट उखाड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीजीआई कैंपस के लड़कों के छात्रावास में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री का लगाया शिलान्यास पट गायब हो गया। यह खबर आग की तरह कैंपस फैली। इसके बाद छात्रावास के बाहर पहरा सख्त कर दिया गया। यहां पहले से ही बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध है। इस घटना के बाद विद्यार्थियों को भी जांच पड़ताल कर अंदर जाने दिया गया। शिलान्यास पट गायब होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई नशेड़ियों पर आरोप लगा रहा है तो कोई मामले को राजनीतिक बता रहा है। कारण चाहे जो भी हो, मगर नए छात्रावास ब्रह्मपुत्र के बाहर लगी शिलान्यास प्लेट अब वहां नहीं है। किसी ने इसके नट खोलकर उतार लिया है। संस्थान के एक अधिकारी का तर्क है कि दो दिन संस्थान में अवकाश था। इस कारण हास्टल में कोई नशेड़ी घुस गया। उसी ने शिलान्यास प्लेट तोड़ दी। इसे शनिवार को ही नया लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सवालों में है छात्रावास की सुरक्षा
पीजीआई कैंपस के छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी रिस्क पर हैं। यह हम नहीं खुद पीजीआई प्रशासन की व्यवस्था बयां कर रही है। मंत्री के शिलान्यास के चौथे ही दिन छात्रा की प्लेट गायब होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि छात्रावास में बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध है। चारों ओर ऊंची दीवारें हैं। दरवाजे पर 24 घंटे गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद शिलान्यास प्लेट का गायब होना, चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
छात्रावास से शिलान्यास पट गायब है, इसकी जानकारी नहीं है। मेरे पर इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है।
-प्रो. ओपी कालरा, कुलपति, हेल्थ यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed