फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जायका में उठाया चांदनी चौक की चाट और आलू की लच्छा कटोरी का लुत्फ

जायका में उठाया चांदनी चौक की चाट और आलू की लच्छा कटोरी का लुत्फ

Sat, 08 Jun 2019 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
जायका में उठाया चांदनी चौक की चाट और आलू की लच्छा कटोरी का लुत्फ
रोहतक। इस चिलचिलाती गर्मी में हैवी और ऑयली खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। खाने की प्लेट में अगर कुछ अच्छा लगता है तो सिर्फ लाइट व हेल्दी कम्फर्ट फूड। मौसम और डाइट को देखते हुए दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल के शैफ दिवास वढेरा ने प्रतिभागियों को दिल्ली के चांदनी चौक की मशहूर चाट, मोहब्बत का शरबत, पुरानी दिल्ली में मुगलों के समय में माश दाल, आलू भाजी, बेदमी पूरी व आलू की लच्छा कटोरी विधि की जानकारी दी। शुक्रवार को एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला फू ड ऑफ इंडिया का समापन हुआ।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की धर्मपत्नी डॉ. शरणजीत कौर रहीं। खाने के साथ म्यूजिक का तड़का लगाते हुए माहौल को रंगीन बनाया संगीत विभाग के अध्यक्ष प्रो. हुकम चंद ने। उन्होंने सुरों के साथ रिमझिम ये सावन सुलझ-सुलझ जाए... गीत गुनगुनाया। कार्यशाला में प्रतिभागियों और शिक्षकों ने दिल्ली के चांदनी चौक की मशहूर चाट, मोहब्बती शरबत, पुरानी दिल्ली में मुगलों के समय में माश दाल, आलू भाजी, बेदमी पूरी व आलू की लच्छा कटोरी का स्वाद लिया। प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

---
प्रतिभागियों को दिए गए सर्टिफि केट्स
इस दौरान मुख्यातिथि डॉ. शरणजीत कौर ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही डॉ. कौर और आइएचटीएम के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने प्रतिभागियों को सर्टिफि केट्स प्रदान किए। वहीं दूसरी ओर प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान अपने पांच दिनों के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान शोध निदेशिका प्रो. रेणु चुघ, प्रो. सोनिया मलिक, प्रो. सैयद इनायत अली जैदी, प्रो. सुनीता जैदी और शेफ एके मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed