{"_id":"5cf98402bdec2207626c5d3f","slug":"155985612410-rohtak-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नियम तोड़कर चल रहे निजी स्कूल, कोचिंग सेंटर व पीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नियम तोड़कर चल रहे निजी स्कूल, कोचिंग सेंटर व पीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गुजरात के सूरत में कोचिंग सेंटर के अंदर हुए हादसे के बाद के बाद हरकत में आए नगर निगम ने शहर में सर्वे कराया है, जिसमें पता चला है कि 181 निजी स्कूल, 94 पीजी और 63 कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाए गए हैं। साथ ही बिल्डिंग एक्ट का भी उल्लंघन किया गया है। निगम प्रशासन अब निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को गर्मी की छुट्टी के बाद नोटिस देगा।
पिछले माह सूरत के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 युवक व युवतियों की मौत हो गई थी। इससे पूरे देश में कोचिंग सेंटरों व निजी शिक्षण संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया था। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सभी डीसी व निकाय प्रशासन को पत्र लिखकर निजी शिक्षण संस्थाओं में आगजनी से बचने के किए गए उपायों की जांच के आदेश दिए थे। निगम आयुक्त के दिशा निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें 338 शिक्षण संस्था व पीजी ऐसे मिले, जहां आगजनी से बचाव के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। निगम आयुक्त आरएस वर्मा का कहना है कि जल्द नियम तोड़ने वाले संस्थानों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।