{"_id":"5cf82fc2bdec22070b274c2a","slug":"155976902117-rohtak-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: मेरिट सूची में आएगा एक ही कालेज का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: मेरिट सूची में आएगा एक ही कालेज का नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में आठ जून से शुरू होने जा रहे नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया नए नियमों से शुरू होगी। इसके तहत पहली बार बेस्ट फाइव विषयों की प्रतिशत काउंट किए जाऐंगे। यही नहीं पांच जगह आवेदन करने वाले विद्यार्थी का नाम मेरिट सूची में एक ही जगह आएगा। विद्यार्थी को एक कॉलेज में सीट अलाट होने पर शेष जगह नाम हट जाएगा। यहां दूसरे विद्यार्थी को जगह दी जाएगी। ऐसा सीटों के रिक्त रहने की समस्या से निजात के साथ ज्यादा विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए किया गया है। इसीलिए इस बार दो ही मेरिट सूची जारी की जाएंगी।
आवेदन फीस है 150 रुपये प्रति कॉलेज
डीएचई ने दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदन फीस रखी है। यह फीस प्रत्येक कॉलेज के लिए 150 रुपये है। एक विद्यार्थी एक से ज्यादा कालेजों में आवेदन करता है तो उसे इसी हिसाब से फीस भी देनी होगी। अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए यह शुल्क 75 रुपये है। जबकि सभी लड़कियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।
घर बैठे ऑनलाइन जमा हो सकेगा दाखिला शुल्क
डीएचई ने इस बार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दाखिला शुल्क एक ही बैंक में जमा करने की अनिवार्यता हटा दी है। विद्यार्थी को ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। इसके लिए वह एनईएफटी, आरटीजीएस या किसी भी बैंक में शुल्क जमा करा सकता है। विद्यार्थी को फीस जमा कराने के लिए बैंक नहीं जाना होगा। यह काम वह अपने घर रह कर भी कर सकता है। अब तक चालान निकलवाना होता था। फिर एक ही बैंक में उसे जमा कराने के लिए जाना होता था। इससे बैंकों में भीड़ लग जाती थी। इस बार विद्यार्थी अपने मोबाइल वैलेट से भी शुल्क जमा करा सकता है।
विज्ञापन
वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो मेरिट सूची से होंगे बाहर
दाखिले के लिए ईडब्ल्यू के दस प्रतिशत आरक्षण, खेल या अन्य वेटेज के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच कराना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन किए गए किसी भी एक कॉलेज में 21 से 29 जून तक विद्यार्थी संपर्क कर सकता है। वेरिफिकेशन नहीं होने पर उसका मेरिट सूची से नाम कट सकता है। मेरिट सूची जारी होने पर विद्यार्थियों को दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस मिलेगा। इसके बाद वे अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से अपना एकाउंट ओपन कर फीस जमा कर सकते हैं।
----------
दाखिला प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी है। विद्यार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। इस बार विद्यार्थी का नाम एक कॉलेज की ही मेरिट सूची में शामिल होगा। एक सीट अलॉट होने पर अन्य से नाम हट जाएगा। दाखिले के लिए टॉप फाइव विषयों के अंक प्रतिशत मान्य होंगे।
-पूनम मलिक, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय