फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आर्थिक तंगी झेल रहे मेधावी विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने में अब गर्मी की छुट्टियां बनेंगी राह का रोड़ा

आर्थिक तंगी झेल रहे मेधावी विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने में अब गर्मी की छुट्टियां बनेंगी राह का रोड़ा

Tue, 28 May 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी झेल रहे मेधावी विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने में अब गर्मी की छुट्टियां बनेंगी राह का रोड़ा
रोहतक। नियम 134ए के तहत मुफ्त शिक्षा पाने की उम्मीद रखने वाले विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए ही लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अब इन विद्यार्थियों के स्कूल जाने की राह में रोड़ा गर्मी की छुट्टियां बन रही हैं। जिले के निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होनी शुरू हो गई हैं। एक जुलाई के बाद से ही इन विद्यार्थियों की पढ़ाई की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में नियम 134 ए की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इस दाखिला प्रक्रिया के लगभग 75 दिन बीत जाने के बाद भी पहली सूची में अलॉट हुए जिले के 2089 विद्यार्थियों की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है कि इन 2089 विद्यार्थियों में से कितने विद्यार्थियों को पहली सूची में दाखिला मिला है। डीईओ परमेश्वरी हुड्डा ने बताया कि विभाग की ओर से पहली सूची में 2089 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट हुए थे। जिनमें से 290 अभ्यर्थी दाखिला लेने के लिए स्कूल ही नहीं पहुंचे। इसके चलते उनका दावा रिजेक्ट हो गया। इसके अतिरिक्त निजी स्कूल संचालकों ने लगभग 800 विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन किया है।
विज्ञापन

डीईओ बताया कि निजी स्कूल संचालकों के पहली सूची में अपने स्कूलों में दिए गए दाखिलों की जानकारी विभाग के साथ साझा नहीं करने के कारण विभाग को रिक्त सीटों की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो रही है। इस कारण से स्कूल अलॉटमेंट की दूसरी सूची जारी होने में समय लग रहा है। वहीं अभिभावकों ने बताया कि निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होनी शुरू हो गई हैं। विभाग द्वारा अब स्कूल अलॉटमेंट की दूसरी सूची जारी करने से उस सूची के अभ्यर्थियों को स्कूलों में दाखिला गर्मी की छुट्टियों में होगा या फिर उन्हें गर्मी की छुट्टियां खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की पढ़ाई पर तो प्रभाव पडे़गा ही। दूसरी सूची के विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों से पढ़ाई में दो महीने पिछड़ जाएंगे। जिसका खामियाजा उन्हें परीक्षा परिणामों में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed