फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने मोहनपुर विद्यालय का निरीक्षण किया

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने मोहनपुर विद्यालय का निरीक्षण किया

Fri, 03 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने  मोहनपुर विद्यालय का निरीक्षण किया
स्कूल परिसर पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने मोहनपुर विद्यालय का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर खंड बावल का औचक निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। सर्वप्रथम विद्यालय में होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

बच्चों के सृजनात्मक विकास के लिए किए कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। राजेश कुमार स्टेट अवार्डी ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पॉलिथीन मुक्त विद्यालय बनाने का जो बीड़ा उठाया हुआ है। उसी के अंतर्गत कैलाश चंद प्रवक्ता अंग्रेजी एवं समस्त स्टाफ ने पॉलिथीन मुक्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंकित कपडे़ का थैला भेंट कर मौलिक शिक्षा अधिकारी का अभिनंदन किया । स्कूल स्टॉफ ने परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में स्थापित विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, कला कक्ष, पुस्तकालय, आईटी लैब एवं मिड- डे मील निरीक्षण किया। अध्यापक - अध्यापिकाओं से बच्चों के नामांकन और स्किल पास बुक पर चर्चा की। अंग्रेजी प्रवक्ता कैलाश चंद, राजीव कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


फोटो नंबर 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed