फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सेक्टर 21 ए में काठमंडी व ऑटो मार्केट शिफ्टिंग का मामला

सेक्टर 21 ए में काठमंडी व ऑटो मार्केट शिफ्टिंग का मामला

Thu, 07 Feb 2019 06:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 21 ए में काठमंडी व ऑटो मार्केट  शिफ्टिंग का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एक तरफ भाजपा जहां रविवार को सेक्टर 21ए की कामर्शियल साइट पर मुख्यमंत्री मंत्री की विकास रैली कराने की तैयारी कर रही है, दूसरी तरफ शहर की काठमंडी व हिसार रोड के व्यापारी उसी साइट पर अपने संभावित प्लाटों के रेट 29 हजार रुपये प्रति गज से 10 हजार कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन से पहले की काठमंडी के व्यापारी देर शाम एक दुकान पर एकत्रित हुए और सहकारिता मंत्री को संदेश भिजवाया कि वे सीएम मनोहरलाल से जमीन के रेट कम कराने के लिए बात करें। ऐसा नहीं किया तो 11 फरवरी के बाद व्यापारी धरने पर बैठ जाएंगे।
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे व्यापारी एक बिल्डिंग मैटीरियल शॉप पर एकत्रित हुए। जहां संभावित काठमंडी में हुडा द्वारा तय जमीन के रेट कम कराने के लिए मंथन किया। लोहा व्यापारी अंगद सिंह, टाइल कारोबारी गिरिश बजाज, विक्की लोहिया, नरेश गर्ग व व्यापारी मोहन लाल ने विचार रखे। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि 2005 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने यह कहकर पुल बनाया था कि प्रभावित व्यापारियों को सही जगह पर बाजार दिया जाएगा। 10 साल में कुछ नहीं दिया। अब भाजपा भी उसी राह पर चल रही है। मंत्री का प्रतिनिधि बनकर आए व्यापारी राजेश लुंबा ने व्यापारियों को 31 जनवरी तक का समय दिया था, लेकिन 6 फरवरी हो चुकी है। सहकारिता मंत्री भी विदेश दौरे से लौट आए हैं, लेकिन व्यापारियों का दर्द कोई नहीं समझ रहा है। उन्होंने एक मांग पत्र तैयार कर मंत्री के पास भेजने का फैसला किया। 10 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कलानौर हलके की विकास रैली को संबोधित करने सुनारिया गांव के पास कामर्शियल साइट पर आ रहे हैं। मंत्री काठमंडी के व्यापारियों को पीड़ित मानकर सीएम से जमीन के रेट 10 हजार रुपये प्रति गज कराएं। ऐसा नहीं किया गया तो व्यापारी धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


हिसार रोड ऑटो मार्केट के व्यापारियों से बोले मंत्री : सीएम से मिलवा दूंगा
उधर, हिसार ऑटो मार्केट के व्यापारी सुबह संजय दलाल के साथ सहकारिता मंत्री से मिले। व्यापारियों ने मंत्री से मांग की कि संभावित मार्केट में हुडा ने जमीन के रेट ज्यादा तय किए हैं। इतनी महंगी दर पर छोटे व्यापारी प्लाट नहीं ले सकते। रेट कम कराएं। एक व्यापारी ने बताया कि, मंत्री ने कहा कि वे 10 से 13 हजार रुपये प्रति गज रेट कम करवा चुका हूं। अब सीएम से तुम्हें मिलवा दूंगा। शाम को ऑटो मार्केट के प्रधान संजय दलाल ने बताया कि सीएम से उन्हें काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed