फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मेन के लिए :: सीएम ने फर्जी विज्ञापन पर दिया बयान

मेन के लिए :: सीएम ने फर्जी विज्ञापन पर दिया बयान

Mon, 31 Dec 2018 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
मेन के लिए :: सीएम ने फर्जी विज्ञापन पर दिया बयान
फोटो :
विज्ञापन

फेक न्यूज वायरल करना समाज के लिए घातक : सीएम
-जाति विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर पहली बार बोले सीएम
-एमडीयू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल दिवस एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह में आए थे सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। फेक न्यूज वायरल करना समाज के लिए घातक है। ऐसी न्यूज नहीं चलानी चाहिए। इससे समाज के साथ सभी को नुकसान होता है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जाति विशेष को लेकर जारी फेक न्यूज पोस्ट वायरल होने के मामले में सीएम ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। पुलिस ने सीएम की छवि खराब करने की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए इनसो व आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सीएम रविवार को एमडीयू कैंपस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल दिवस एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश को खेलों का हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। खिलाड़ियों को नौकरी व अन्य सुविधा देने के लिए सरकार वचनबद्ध है। इसी कड़ी में एमडीयू में तीन नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इसमें क्रिकेट स्टेडियम का पवेलियन, हॉकी एस्ट्रो टर्फ, फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर शामिल है। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी में भारत विश्व को नेतृत्व प्रदान करेगा। इसमें महत्वपूर्ण योगदान युवा वर्ग का होगा। हरियाणा के खिलाड़ी विशेष रूप से राष्ट्र का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे हैं। एमडीयू ने पूरे भारत में अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पोजिशंस लेकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। विवि इसके लिए बधाई का पात्र है।
विज्ञापन


खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन
सीएम ने कहा कि खेल गतिविधियों में भाग लेकर युवा वर्ग अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर सकता है। सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है। अपनी प्रभावी खेल नीति के जरिए हरियाणा को राष्ट्र का स्पोर्ट्स हब बना चुकी है। प्रदेश के कई प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। उन्होंने एमडीयू में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए अपने विशेष कोटे से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की उपलब्धियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हिटलर को हराकर देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया। सेना में रहते हुए ध्यानचंद व देश ने जीत का सिलसिला शुरू किया। यहीं से देश की जीत की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि एमडीयू में एस्ट्रो टर्फ हॉकी फील्ड की आधारशिला मेजर ध्यानचंद के पुत्र एवं ओलंपियन अशोक ध्यानचंद की उपस्थिति में रखी गई है। यह गौरवपूर्ण है। मेजर ध्यानचंद ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और आजादी के आंदोलन में युवाओं को देश भक्ति के प्रति जागृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानि
यहां हॉकी स्टार खिलाड़ी अशोक कुमार ध्यानचंद, बॉक्सर जितेंद्र कुमार, ओमबीर सिंह, योगेश्वरदत्त, धर्मेंद्र दलाल, संजय सिंह, मंजीत छिल्लर, प्रीतम ठाकराल, ममता खरब, सुनीता मल्हान, राममेहर सिंह को सम्मानित किया। एमडीयू कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पुनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय ने भारत के खेल क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। शीघ्र ही विवि के क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं होंगी। पिछले तीन वर्षों में विवि ने खेल क्षेत्र के अलावा शैक्षणिक, शोध एवं सोशल आउटरीच में अपनी अलग पहचान बनाई है। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन करते हुए विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के संयुक्त सचिव डॉ. गुरदीप सिंह, कुलसचिव डॉ. गुलशन लाल तनेजा, एडीसी अजय कुमार, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, सिटीएम महेंद्रपाल, एमडीयू स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. सतीश आहूजा, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एके राजन, अजय बंसल, रमेश भाटिया, डॉ. शकुंतला, महेंद्रपाल पुनियानी, प्रो. आरपी गर्ग, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, डॉ. विकास सिवाच, सुमेर सिंह अहलावत समेत अनेक लोेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed