फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पिहोवा के गांव नीमवाला प्लॉट की मनदीप शेरगिल ने बनी ग्लोबल मिस इंडिया एशिया 2018

पिहोवा के गांव नीमवाला प्लॉट की मनदीप शेरगिल ने बनी ग्लोबल मिस इंडिया एशिया 2018

Wed, 28 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा के गांव नीमवाला प्लॉट की मनदीप शेरगिल ने बनी ग्लोबल मिस इंडिया एशिया 2018
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। गांव नीमवाला प्लॉट की मनदीप शेरगिल ने ग्लोबल मिस इंडिया एशिया 2018 का मिस इंडिया का खिताब जीतकर पिहोवा का नाम रोशन किया है। मनदीप की इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। मिस इंडिया मनदीप शेरगिल ने बताया कि 24 नवंबर को दिल्ली में ग्लोबल इंडिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की ओर से मिस इंडिया एशिया 2018 के लिए समारोह आयोजित किया गया था। इसमें पूरे इंडिया से 52 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। आखिरी राउंड तक सिर्फ 20 प्रतिभागी ही रह गई थीं। इसके बाद मुकाबला और भी ज्यादा कड़ा हो गया। लेकिन फाइनल राउंड में जब उन्हें उनके नंबर 053 के साथ स्टेज पर बुलाया तब उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि वह मिस इंडिया बन गई हं। काफी देर सोचने के बाद वह स्टेज पर गईं और उन्हें मिस इंडिया के खिताब के साथ ताज पहनाया गया।
पटियाला के खालसा कॉलेज से की मॉडलिंग की शुरुआत
मिस इंडिया मनदीप शेरगिल ने बताया कि उन्होंने पटियाला के खालसा कॉलेज से की एमबीए किया है। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह कभी मिस इंडिया बनेंगी। कॉलेज के दौरान एक पंजाबी फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्हें लगा इसके लिए परिवार उन्हें सपोर्ट नहीं करेगा। इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने परिवार से बात से बात की और उन्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाने की हरी झंडी मिल गई। मॉडलिंग के दौरान ही उन्होंने मिस पंजाब के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन वह सेमीफानइल में बाहर हो गईं। इससे उन्हें काफी निराशा हुई। तब उनकी साथ कॉलेज में पढ़ने वाली दोस्त व परिवार से उन्हें खूब सपोर्ट किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए ऑडिशन दिया।
विज्ञापन


पटियाला बस स्टैंड से तीन बार लौटीं
दिल्ली में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का ऑडिशन देने जाने दौरान वह काफी निराश थीं। ऑडिशन में न जाने के लिए तीन बार पटियाला बस स्टैंड से बाहर आई। उन्हें लग रहा था कि वह ऑडिशन से ही बाहर हो जाएंगी। तब विदेश में रह रहे पिता सुरेंद्र सिंह ने फोन कर काफी हिम्मत दी। इसके बाद उन्होंने पूरे विश्वास के साथ ऑडिशन दिया और मिस इंडिया का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस वर्ल्ड बनकर भारत का नाम रोशन करने का सपना
मनदीप ने बताया कि मिस इंडिया के बाद वह मिस एशिया व मिस वर्ल्ड के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है। फिर भी वह पूरी मेहनत करेंगी और मिस वर्ल्ड़ का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगी। उन्हें अभी कई कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिल रहे हैं। मनदीप ने बताया कि पंजाबी है और पंजाबी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। मौका मिला तो वह बॉलीवुड में भी हाथ अजमाएंगी।

फेम को चुना और बन गई मिस इंडिया
मनदीप ने बताया कि मिस इंडिया का कॉन्टेस्ट बेहद कड़ा है। इसमें हर काम के लिए पॉइंट मिलते थे। इसमें प्रतिभागी की वॉक, टॉक, कॉन्फिडेंस सहित अन्य चीजों के लिए प्वाइंट मिलते हैं। जिसे प्रतिभागी को नहीं बताया जाता है। फाइनल राउंड में उनसे पूछा गया कि उन्हें फेम (प्रसिद्धि)चाहिए या मनी (पैसा)। उन्होंने विश्वास के साथ जवाब दिया कि उन्हें फेम चाहिए। अगर उनके पास फेम है तो वह पैसा खुद कमा सकती हैं।


सरकारी स्कूल की 12वीं तक पढ़ाई
मनदीप की मां परमजीत कौर ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इसी के चलते मनदीप ने अपनी पढ़ाई पिहोवा के गांव स्योंसर स्थित सरकारी स्कूल से की थी। वह खुद तो अनपढ़ हैं। लेकिन वह मनदीप व उसके भाई प्रिंस को खूब पढ़ाना चाहती थी। मनदीप ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग शुरू कर दी। उन्हें अपनी मनु पर गर्व है। जिसने पूरे देश में उनका नाम चमकाया है। गांव के माहौल से बाहर निकल मनु जो उपलब्धि हासिल की है उसके लिए उसने खूब मेहनत की और इसमें पूरे परिवार ने उसे खूब हौसला दिया। पंजाब बोलते हुए कहा कि मेरे लई मेरी मनु कुड़ी नीं मेरा मुंडा ही है। रब करे सबनूं मनु बरगी दींह मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed