{"_id":"5b9ad722867a557ff306cf79","slug":"151536874274-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित पंघाल पर बन रहा गाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित पंघाल पर बन रहा गाना
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो : अमित पंघाल
-अमित पंघाल के संघर्ष को गाने में देखेंगे लोग
-मुम्बई से आए मंदीप व उनके तीन साथी अमित पंघाल पर बनाएंगे चार से पांच मिनट का गाना
-गिटार के म्यूजिक के साथ गाना किया जा चुका रिकार्ड
-गरीबी से उभरकर चमकने वाले सितारे के संघर्ष को युवाओं तक पहुंचाने का उद्देश्य
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीतने वाले बॉक्सर अमित पंघाल की बचपन से लेकर उनके गोल्ड जीतने तक की कहानी को अब एक गाने में पिरोकर दिखाया जाएगा। अमित व उनके परिवार के संघर्ष को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इस गाने का निर्माण किया जा रहा है।
अमित के चाचा राज नारायण ने बताया कि पांच मिनट के इस गाने को अमित व उनके परिवार पर फिल्माने के लिए मुम्बई से चार कलाकारों की एक टीम आई है। गाने के बोल, लठ् गाड़ने की कोई उम्र नहीं होती हरजोत द्वारा लिखे गए हैं। इस गाने को मुम्बई से आए व मूलत: तोशाम के खरकड़ी गांव के मंदीप पंघाल निर्देशित कर रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक व गायन मंदीप ने ही किया।
भाई अजय पंघाल कर रहा गाने को प्रोड्यूस
राजनारायण ने बताया कि अमित पर फिल्माए जा रहे पांच मिनट के इस गाने को अमित के भाई अजय पंघाल प्रोड्यूस करेंगे। यह गाना युवाओं में जोश भरने का काम करेगा।
विज्ञापन
वीरवार रात से शुरू हो गई शूटिंग
गाने की शूटिंग वीरवार से शुरू हो चुकी है। गाने के रात वाले सीन शूट कर लिए गए। शुक्रवार को भी इस गाने की शूटिंग की जाएगी। शुक्रवार को उनके घर परिवार, नहर पर दौड़ते हुए और गांव के सीन शूट किए जाएंगे।
शहीदी दिवस पर रिलीज होगा गाना
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को 23 सितंबर को शहीदी दिवस पर रिलीज किया जाएगा। अमित के चाचा ने बताया कि इस गाने को रिलीज करने का प्लेटफार्म अभी तय नहीं है।