{"_id":"5b9ad70e867a557f195f3cb3","slug":"151536874254-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ग्रोवर
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
आधार व वोटर कार्ड पर मिलेंगे मांसाखोरों को फड़ : मंत्री
: सब्जी मंडी का पार्क बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन
: सीसीटीवी लगाने का काम जल्द होगा शुरू, शौचालय का प्रस्ताव पास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि पुरानी सब्जी मंडी में जल्द 9 बाई 9 के फड़ आधार व वोटर कार्ड के आधार पर मांसाखोरों को दिए जाएंगे। इसके लिए दो शेड का निर्माण हो चुका है, जबकि दो का निर्माण कार्य चल रहा है। वे गुरुवार को सब्जी में मांसाखोर यूनियन की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मंत्री ग्रोवर ने कहा कि मांसाखोर खुले में अपना कारोबार करने को मजबूर थे, लेकिन सभी तकनीकी बाधाओं को दूर करवाते हुए उनके लिए शेड के नीचे फड़ बनवाने का काम किया है। जल्दी ही इन फड़ों के अंदर फैन भी लगाए जाएंगे। मंडी में दुकानदारों, किसानों और मजदूरों के लिए पार्क बनकर तैयार हो चुका है, जिसका जल्द ही उद्घाटन होगा। कहा कि स्थानीय दुकानदारों को रोजगार के लिए पूरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन धर्म कांटा जल्द से जल्द चालू किया जाए। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजवीर आर्य, वाइस चेयरमैन गुलशन परूथी, कमेटी सचिव सविता सैनी, मांसाखोर यूनियन के प्रधान रमेश, सब्जी मंडी प्रधान सोनू छाबड़ा, प्रदीप सपरा, चाचा नाथी, राजेश लुंबा, पप्पू मनचंदा, केहर सिंह, सुखबीर सैनी, सतीश मलिक, नरेंद्र सैनी, रामेश्वर सैनी, राजकुमार मग्गू, दिलबाग, ज्ञान सिंह, सुरेश सैनी व श्रीकांत भी मौजूद रहे।
--------
कांग्रेस ने गरीबों का अपमान किया
उधर, बोहर गांव में निर्माणाधीन दादा भोपा व्यामशाला परिसर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने शिरकत की। यहां उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए भाजपा सरकार ने 200 यूनिट तक बिजली सस्ती करके हरियाणा के इतिहास में बड़ी सौगात दी है। वही, कांग्रेस के विधायक करण दलाल ने हरियाणा की मिट्टी और गरीबों के लिए कलंकित शब्द का इस्तेमाल करके अपमान करने का कार्य किया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने हैंडबाल और हाकी में गांव का नाम रोशन करने वाली बेटियों को 21 हजार रुपए की इनाम राशि देने की घोषणा की। साथ ही जाहरवीर गोगा पीर और व्यामशाला की देखरेख करने वाली सोसाइटी को भी 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर रमेश बोहर, प्रदीप, ओम प्रकाश, संदीप, मोहन, वीरेंद्र, प्रवेश, सतेंद्र नांदल, विनय नांदल, प्रकाश नांदल, सोनू, संदीप वर्मा व सोनी शर्मा आदि उपस्थित थे।