फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लारवा

लारवा

Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
लारवा
फोटो :
विज्ञापन


सघन एंटी लारवा एक्टिविटी में जांचे 3275 घर, 36 जगह मिला लारवा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सघन एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई। शहर में आठ टीमों ने 11 कॉलोनियों के 3275 घरों को जांचा। इस दौरान 29 कूलर व सात अन्य जगहों पर लारवा मिला। इसके लिए 36 नोटिस जारी किए गए। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के आदेशानुसार जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मित्तल की देखरेख में अभियान चलाया गया। टीमें हिसार बाईपास (शास्त्री नगर), रामलीला पडाव, छोटूराम नगर, आन्नदपुरा, सैनीपुरा, देव कॉलोनी, रेलवे क्वाटर, नया पड़ाव, कमला नगर, नेहरु कॉलोनी, शिव कॉलोनी पहुंची। यहां 3275 घरों को जांचा गया। टीमों ने 1867 कूलर, 1500 टंकी, 97 होदी व 1169 कंटेनर जांचे। विभाग ने 36 नोटिस जारी किए। ये नोटिस 29 कूलरों व 7 अन्य जगह लारवा मिलने पर जारी किए गए। इन कूलरों व टंकी को 72 घंटे बाद दोबारा जांचा जाएगा। इस दौरान लारवा मिलने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed